जबलपुर / ब्यूरो
थाना गोरा बाजार अंतर्गत पिंक सिटी में प्रोटोकॉल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ आदित्य सोनी अपनी मां श्रीमती अरुणा बाला सोनी उम्र 70 बर्ष एवं पत्नी श्रीमती नेहा सोनी के साथ निवास करते हैं, एवं बहन ऋतु सोनी कुछ दिन पहले ही भोपाल से अपनी बच्ची के साथ अपने भाई के घर आई हुई थी।
रात लगभग 2:30 बजे घर में आग लगने से पत्नी नेहा सोनी उम्र 32 वर्ष, बहन रितु सोनी उम्र 39 वर्ष एवं भांजी उम्र 7 वर्ष की आग से जलने के कारण मृत्यु हो गई है। मां अरुणा बाला सोनी एवं बेटे आदित्य सोनी को स्थानीय जनों के द्वारा सुरक्षित बचा लिया गया है।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा , माननीय विधायक अशोक रोहाणी जी, नगर निगम कमिश्नर संदीप जी आर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण गोपाल खांडेल, नगर पुलिस अधीक्षक केंट श्रीमती भावना मरावी, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर आलोक शर्मा, थाना प्रभारी गोरा बाजार, सिविल लाइन, थाना कैंट एवं ग्वारीघाट का बल, एफएसएल डॉक्टर श्रीमती सुनीता तिवारी, नायब तहसीलदार नीरज तखरिया, नगर निगम फायर ऑफिसर कुशाग्र ठाकुर तत्काल मौके पर पहुंचे।
शवों को घटना स्थल से पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेजा गया एवं पुलिस द्वारा मार्ग कायम कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है, हालांकि उक्त घटना से समूचे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।

