34.1 C
Madhya Pradesh
June 28, 2026
Bundeli Khabar
महाराष्ट्र

146 जिला परिषद कर्मचारियों के तबादले

Bundelikhabar

मुम्बई / प्रमोद कुमार

ठाणे : ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. भाऊसाहेब डांगडे के आदेशानुसार जिला परिषद ग्रुप सी और डी के विभिन्न श्रेणियों के 146 कर्मचारियों का वार्षिक सामान्य स्थानान्तरण किया गया , इस स्थानांतरण के कारण सभी पांच तालुकों में रिक्तियों को बराबर करने का प्रयास किया गया , ऐसी जानकारी डॉ. डांगडे ने दी |

यह भी पढ़ें-लीजेंड दादासाहेब फालके अवॉर्ड 2021

कोविड-19 के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए यह स्थानांतरण प्रक्रिया NKT कॉलेज के सभागार में काउंसलिंग की गई और स्थानांतरण तीन तरह से हुए अर्थात प्रशासनिक , अनुरोध और पारस्परिक , स्थानांतरण प्रक्रिया के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा पाटिल , उपाध्यक्ष सुभाष पवार , अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रूपाली सतपुते , उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सामान्य प्रशासन) अजिंक्य पवार और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे , इसके साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में रिक्तियों को प्राथमिकता से भरा गया एवं इन तबादलों को करते समय , शाहपुर , मुरबाद और भिवंडी तालुका के आदिवासी क्षेत्रों में रिक्तियों को प्राथमिकता दी गई तथा विभागवार तबादले अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के किए गए हैं |


Bundelikhabar

Related posts

वडीलांचे हसरे वात्सल्य

Bundeli Khabar

शोभा नाखरे यांच्या लेखणीतून दिव्यांगांच्या कर्तृत्वाची ‘दिव्य भरारी’

Bundeli Khabar

महापौर चषक किकबॉक्सिंग स्पर्धेत एस. एस. के. के. ए. ची विजयी घोडदौड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!