जबलपुर / ब्यूरो
नगर पालिका निगम जबलपुर में आज लोकायुक्त ने अतिक्रमण दल प्रभारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथोंं गिरफ्तार कर लिया। दल प्रभारी अतिक्रमण की कार्रवाई न करने के लिए एक मकान मालिक ने रुपयों की डिमांड कर रहे थे। जिसके बाद पीडि़त ने लोकायुक्त में शिकायत की।
मामले की बारीकी से छानबीन करने के बाद लोकायुक्त की टीम आज नगर निगम परिसर पहुंची और लोकायुक्त दल प्रभारी उमेश सोनी को रंग लगे हुए नोट लेते गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें-हिडन वेब सीरीज ‘पिंग पोंग’ ओटीटी पर रिलीज
लोकायुक्त दिलीप डाड़वाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी दुर्गेश चौधरी ने शिकायत की थी कि जबलपुर नगर निगम अतिक्रमण दल प्रभारी उमेश सोनी उनसे लगातार रिश्वत की मांग कर रहे है।
पंजाब नेशनल बैंक कॉलोनी में है मकान
जानकारी अनुसार फरियादी दुर्गेश चौधरी का पंजाब नेशनल बैंक में मकान है। जिसका करीब तीन फुट हिस्सा अतिक्रमण में आ रहा था। जिसका सेटलमेंट करने के लिए दल प्रभारी उमेश सोनी लगातार पैसों की डिमांड कर रहे थे। जिसके बाद पीडि़त की शिकायत पर लोकायुक्त ने तय प्लान के साथ दुर्गेश को रंग लगे हुए नोट दिए और जैसे ही आज ननि परिसर में पीडि़त ने दल प्रभारी को वह नोट दिए। लोकायुक्त ने उमेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।


