27.7 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210725 WA0005
देश

जुलाई कि बरसात ने नाले सफाई ठेके में हुए भ्रष्टाचार की खोली पोल

Bundelikhabar

जुलाई कि बरसात ने नाले सफाई ठेके में हुए भ्रष्टाचार की खोली पोल,
आर टी आई कार्यकर्ता व वरिष्ठ पत्रकार अब्बास घड़ियाली ने आयुक्त सूर्यवंशी से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और ठेकेदारों को काली यादी में डालने की मांग किया है ।

मुम्बई / राकेश चौबे

कल्याण : कल्याण डोंबिवली शहर में बरसात के कारण हर तरफ पानी ही पानी हो गया था जिसके चलते कई लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा संबंधित मामले में नालो की सफाई ठीक तरह से ना किये जाने बल्कि सिर्फ कागजों पर नाला सफाई किए जाने का आरोप लगाते हुए अब्बास घड़ियाली ने आयुक्त सूर्यवंशी से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और नालों की सफाई ना करने वाले ठेकेदारों को काली यादी में डालने की मांग किया है

यह भी पढ़ें-गुरु जी परामर्श- आर्युवेद से डायबिटीज का निदान

कल्याण डोंबिवली शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के चलते बुधवार को कल्याण पश्चिम व पूर्व का परिसर जलमग्न हो गए था, जिसके कारण लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा संबंधित मामले में अब्बास घड़ियाली ने मनपा आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी को निवेदन पत्र देते हुए उच्च स्तरीय समिति का गठन कर मामले की छानबीन करने की मांग की है घड़ियाली का कहना है कि शहर में पानी भरने का मुख्य कारण नालों की साफ-सफाई ना किया जाना था ठेकेदार अधिकारियों से मिलीभगत कर सिर्फ कागजों पर ही नालों की सफाई दर्शा देते हैं जिसके चलते शहर में इतनी भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि नालो की सफाई के लिए करोड़ो का ठेका देने के बाद भी नालो की साफ सफाई में लापरवाही बरती गई जिसके लिए घड़ियाली ने आयुक्त के साथ-साथ मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, पालक मंत्री व जिलाधिकारी को भी निवेदन पत्र सौंपा है अपने पत्र में घड़ियाली ने मांग किया है कि जिन अधिकारियों ने ठेकेदारों के उपर अपनी कृपा दृष्टि बरसाई है उन पर कार्यवाही की जाए साथ ही नालों की सफाई में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों का बिल रोक कर उन पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए इसके साथ ही उन्हें काली आदि में भी डाल दिया जाए


Bundelikhabar

Related posts

रामराज सरकार और हरदौल की नगरी ओरछा

Bundeli Khabar

रिमांड पर नही जाएगा नकली रेमडीसीवर का आरोपी

Bundeli Khabar

बुन्देली दर्शन:जनम दैओ विधाता बुंदेलखंड में…

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!