19.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 2 4
देश

पूर्व रेलमंत्री पीयूष गोयल बने उच्च सदन के नेता

Bundelikhabar

नई दिल्ली / ब्यूरो

संसद के उच्च सदन राज्यसभा में सभापति एम वैंकेया नायडू ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा का नेता नियुक्त किए जाने का ऐलान किया। मानसून सत्र की पहली बैठक शुरू होने के साथ ही नायडू ने घोषणा की कि उन्हें संसदीय कार्य मंत्री की ओर से यह जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त करने का निर्णय किया है। उन्होंने गोयल के सीए की अखिल भारतीय परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किये जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गोयल दूसरी बार उच्च सदन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं और उनका राजनीतिक जीवन तीन दशक से अधिक का है।
नायडू ने कहा कि गोयल को विभिन्न मंत्रालयों को संभालने का व्यापक अनुभव है जिनमें खान एवं खनन, नवीन एवं अक्षय ऊर्जा वित्त, बिजली, रेलवे आदि मंत्रालय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गोयल ने रेलवे में सुरक्षा के लिए कई नई पहल कीं। सभापति ने कहा, ‘मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि उनके व्यापक राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभवों से सदन को लाभ मिलेगा तथा वह अपने मित्रतापूर्ण एवं प्रसन्नचित्त स्वभाव के कारण सदन के नेता का दायित्व भली-भांति निभा पाएंगे।’ सभापति ने थावरचंद गहलोत द्वारा सदन के नेता के रूप में दिए गए योगदान के लिए उन्हें पूरे सदन की ओर से धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि गहलोत को अब कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है। उच्च सदन में आज आईएमयूएल के अब्दुल वहाब ने सदस्यता की शपथ ली। उन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली। वह केरल से निर्वाचित होकर उच्च सदन में पहुंचे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में फाँसी के फैसले के मद्देनजर गृह मंत्री का सेंट्रल जेल निरीक्षण

Bundeli Khabar

चीन ने शुरू की दुनिया की सबसे तेज ट्रैन, 600 किलोमीटर प्रति घंटे स्पीड

Bundeli Khabar

अडानी विल्मर ने विश्व पोहा दिवस पर फॉर्च्यून पोहा के लॉन्च किये दो वेरिएंट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!