23.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220506 WA0004
देश

ऑडी इंडिया ने की नई ऑडी ए8 एल के लिये बुकिंग शुरू

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। जर्मन लक्जरी कारमेकर ऑडी ने आज भारत में अपनी फ्लैगशिप सेडान, नई ऑडी ए8 एल के लिये बुकिंग चालू कर दी है। 3.0 लीटर टीएफएसआई इंजन, 48वी माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम और क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव का संयोजन करने वाली नई ऑडी ए8एल ड्राइविंग के जोशीले डायनैमिक्स देती है। ऑडी ए8 एल को बुकिंग की शुरूआती राशि 10,00,000 रूपये से बुक किया जा सकता है।

ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, “हम आज अपनी फ्लैगशिप सेडान- नई ऑडी ए8 एल के लिये बुकिंग चालू कर रहे हैं। ऑडी ए8 एल के पास भारत में वफादार प्रशंसकों का आधार है और हमें विश्वास है कि यह खूबसूरत सेडान अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगी। नई ऑडी ए8 एल के साथ हम अपनी उत्पाद-सूची में फ्लैगशिप कारों पर लगातार केन्द्रित हैं, क्योंकि हमें अच्‍छी मांग मिलना जारी है।

ऑडी ए8 एल में आला दर्जे की लक्जरी, सुविधा और खूबियाँ हैं। नई ऑडी ए8 एल की पेशकश कस्टमाइजेशन के कई पैकेजेस के साथ होगी, जैसे इसमें रिक्लाइनर के साथ रियर रिलेक्सेशन पैकेज, फुट मसाजर, एनिमेटेड प्रोजेक्शंस के साथ डिजिटल मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स और कई अन्य बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं। इसमें शानदार क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव के साथ ड्राइविंग के अद्भुत डायनैमिक्स और राइड की उन्नत गुणवत्ता के लिये प्रीडिक्टिव एयर सस्पेंशन हैं। ग्राहक अपनी निजीकृत ऑडी ए8 एल की बुकिंग और उसे पर्सनलाइज करने के लिये अपनी नजदीकी ऑडी इंडिया डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं या www.audi.in पर जा सकते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

केरल समेत 10 राज्यों में कोरोना विस्फोट, मोदी सरकार करेगी समीक्षा

Bundeli Khabar

रामराज सरकार और हरदौल की नगरी ओरछा

Bundeli Khabar

यहाँ साक्षात विराजते हैं हनुमान जी, सिद्ध क्षेत्र दोनी जी सरकार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!