27.6 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
images 21
मध्यप्रदेश

बिजावर दर्दनाक हादसे पर शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्त किया दुख

Bundelikhabar

बिजावर/संवाददाता

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बिजावर में हुई दर्दनाक घटना पर दुख व्यक्त किया है उन्होंने ट्विटर के माध्यम से मृत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवार जनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति हेतु प्रार्थना की गैर तलब है कि आज बिजावर नगर से सटे ग्राम महुआझाला में करंट लगने से एक ही परिवार के 6 लोग असमय काल के गाल में समा गए, प्राप्त सूत्रों के अनुसार एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में एक ही परिवार के 6 लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी, एक व्यक्ति टैंक का गड्ढा साफ करने के लिए उतरा था अचानक करंट आने के कारण उसमें जाकर फस गया दूसरे ने जैसे ही देखा तो उसको बचने वह भी गड्ढे में कूद गया इसी तरह 6 लोगों ने टैंक के गड्ढे में कूदकर अपनी जान गवा दी बाद में तार निकाला गया तब तक सारे लोगों की मौत हो चुकी थी,तत्पश्चात स्वास्थ्य केंद्र बिजावर लाया गया जहां पर डॉ मनोज पाल द्वारा छह व्यक्तियों को मृत घोषित कर मर्ग कायम करके पीएम के लिए भेजा गया। बिजावर मुख्यालय के पास महुआ झाला आजाद नगर के नरेंद्र अहिरवार, जगना अहिरवार , विजय अहिरवार , शंकर अहिरवार, मिलन अहिरवार, एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 6 लोगों को इस दर्दनाक दुर्घटना में अपनी जान गवांनी पड़ी। जिस कारण सारे इलाके में मातम पसर गया मौके पर एसडीओपी एवं थानाप्रभारी सहित सारा पुलिस बल ने उपस्थित हो कर प्राथमिकी दर्ज की।

Screenshot 2021 0711 131306

Bundelikhabar

Related posts

लोकायुक्त कार्यवाही: सेल्समेन 11 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Bundeli Khabar

अवैध देशी कट्टा लेकर घूम रहे बदमाश को पिपट पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

राष्ट्र ध्वज अपमान मामला: जनपद पंचायत पाटन में फहराया गया उल्टा राष्ट्र ध्वज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!