24.7 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625716795857
मध्यप्रदेश

आम नागरिक की शिकायत और समस्या का तुरंत निकरण हो- कलेक्टर

Bundelikhabar

शिविरों में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया जाये: कलेक्टर
आम जनता की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु मोहनगढ़ में विशेष शिविर आयोजित

टीकमगढ़/ब्यूरो

कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज ग्राम पंचायत भवन प्रांगण मोहनगढ़ में आम जनता से प्राप्त शिकायतों, समस्याओं तथा मांगों के निराकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक जुलाई 2021 को संबंधित अधिकारियों द्वारा किये गये भ्रमण के दौरान ग्रामीण जनों से प्राप्त शिकायतों/समस्याओं/मांगों के आवेदनों का अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसके मालवीय, अपर कलेक्टर आईजे खलको, एसडीएम जतारा सौरभ सोनवणे, संयुक्त कलेक्टर सीपी पटेल, डिप्टी कलेक्टर हर्षल चौधरी, सभी विभाग प्रमुख, संबंधित अधिकारी सहित शासकीय ग्रामीण अमला तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस दौरान कलेक्टर द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता से प्राप्त शिकायतों, समस्याओं तथा मांगों के निराकरण हेतु आयोजित विशेष शिविरों में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की जाये। साथ ही जिन आवेदनों का निराकरण शिविर में नहीं हो सके, उनकी जानकारी संबंधितजनों को दी जाये।
कलेक्टर द्विवेदी के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा एक जुलाई 2021 को जनपद जतारा की चयनित 52 ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के पश्चात जनपद जतारा की चयनित 52 ग्राम पंचायतों को मोहनगढ़, गोर एवं दिगौड़ा सेक्टर अंतर्गत विभाजित किया गया, जिनमें इस दौरान प्राप्त शिकायतों/समस्याओं/मांगों के निराकरण हेतु सेक्टरवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सेक्टर मोहनगढ़ में ग्राम पंचायत अचर्राखास, बहादुरपुर खास, बंधा, बरेठी, बसनेरा, भौंरगढ़, बिंदारी, बृषभानपुरा, दरगांयखुर्द, इकबालपुरा, केशवगढ़, खाकरौन, खरबम्हौरी, कुम्हैड़ी, मस्तापुर, मोहनगढ़, नंदनवारा, पंचमपुरा, रानीपुरा तथा हथेरी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण जनों से प्राप्त शिकायतों/समस्याओं/मांगों के आवेदनों के निराकरण हेतु मोहनगढ़ में शिविर का आयोजन किया गया।

FB IMG 1625716789088

Bundelikhabar

Related posts

तान्या कॉन्वेंट ने मनाया अपना रजत जयंती समारोह

Bundeli Khabar

लोकसेवा केंद्रों में अब नही होंगे आवेदन निरस्त

Bundeli Khabar

पुलिस कार्यवाही: शातिर वाहन चोर गिरफ़्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!