30.8 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 6 11
देश

भूकंप के झटके

Bundelikhabar

भारत के उत्तरपूर्वी हिस्से से एक के बाद एक भूकंप की सूचना मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की इस सीरीज की सूचना दी। ये भूकंप रिक्टर स्केल पर मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में क्रमश: 3.1 और 3.6 की तीव्रता के साथ आए। हालांकि इन घटनाओं में अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। एनसीएस द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, पहला भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का, अरुणाचल प्रदेश के पांगिन के पास लगभग 1:02 बजे आया। इसके तुरंत बाद एक और भूकंप आया, जिसकी तीव्रता मणिपुर के उकरुल जिले के शिरुई गांव के पास रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पहला भूकंप अरुणाचल प्रदेश में पांगिन से 95 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में  17 किलोमीटर की गहराई पर आया। दूसरा भूकंप मणिपुर में शिरुई से 20 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 1:22 बजे 30 किलोमीटर की गहराई पर आया। एनसीएस ने बताया कि थोड़ी देर बाद उत्तराखंड में उत्तरकाशी से 62 किमी उत्तर में 15 किमी की गहराई पर लगभग 5:41 बजे, एक और हल्का भूकंप, रिक्टर स्केल पर इसकी  तीव्रता 3.1 नापी गई। बता दें कि इससे पहले असम में शुक्रवार देर रात 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। पूर्वोत्तर क्षेत्र में शुक्रवार को 24 घंटे में ये पांचवां भूकंप आया था। 

images 6 11

Bundelikhabar

Related posts

जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने विभिन्न स्थानों पर घर पहुंच कर जताई शोक संवेदना

Bundeli Khabar

कोकण रेलवे को मिले एक साथ 05 राजभाषा कीर्ति पुरुस्कार

Bundeli Khabar

राजशाही की पैत्रिक विरासत का गणतांत्रिक स्वरूप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!