33 C
Madhya Pradesh
June 9, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

जानलेवा हमले के आरोपी को 24 घंटे के अंदर बमनोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

छतरपुर(मोहम्मद साजिद)- दिनांक 08/09/21 को रात्रि करीब 8:00 बजे मूलचंद यादव पिता जीवन लाल यादव उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम भर्षखेरा को हल्काई उर्फ द्रगपाल यादव निवासी ग्राम छ्योलाखेड़ा ने पैसे ना देने पर कुल्हाड़ी से कई बार जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे मूलचंद यादव को सिर में, सीने में एवं पीठ में कई जगह गंभीर चोटें आई जिस पर थाना बमनौरा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 88/21 धारा 294, 307,506 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी बमनौरा उप निरीक्षक स्वर्णप्रभा दुबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा राजाराम साहू के निर्देशन में आरोपी हलकाई उर्फ द्रगपाल यादव को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जप्त कर आरोपी को न्यायालय पेश किया जिसे जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बमनौरा उप निरीक्षक स्वर्णप्रभा दुबे, उप निरीक्षक अजान सिंह, एएसआई सीताराम घोष, सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र सिंह, आवेश सिंह, रामप्रकाश, कल्याण आरक्षक अनिल कुमार, तरुण विश्वकर्मा और अखंड प्रताप की सराहनीय भूमिका रही।


Bundelikhabar

Related posts

कोरोना के संकट काल में डॉक्टरों ने त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण के साथ कार्य कियाः कलेक्टर

Bundeli Khabar

बिजावर: इस उचित मूल्य की दुकान से नदारत रहते है सेल्समैन

Bundeli Khabar

साढ़े तीन साल के मासूम की कुनैन गोली निगलने से मौत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!