23.3 C
Madhya Pradesh
August 14, 2026
Bundeli Khabar
images 1
मध्यप्रदेश

राज कुमार धनौरा का मंत्री राजपूत पर एक बार फिर प्रहार

Bundelikhabar

ब्यूरो डेस्क
मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के नाम का विवादों के साथ गहरा नाता चला आ रहा है कभी मानसिंह मामले मे तो कभी अघोषित संपत्ति के मामले में तो ज़मीन से सम्बंधित मामलों में, किन्तु इस बार एक नया विवाद सामने आया है।

क्या है मामला :
हमेशा से विवादों मे रहने वाले खाद्य आपूर्ती मंत्री गोबिंद सिंह राजपूत इस बार एक नए प्रकार के मामले मे फसते नजर आ रहे हैं शिकायत कर्ता राजकुमार सिंह धनौरा ने मिडिया के सवालों का जबाब देते हुए बताया कि मंत्री राजपूत के निजी सचिव द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के उप संचालक सागर को एक पत्र लिख कर 12 वीं के छात्र-छात्राओं का डाटा मगाया गया है जो बिलकुल ही विधि सम्मत नहीं है क्योंकि मंत्री जी के दायित्व वाले बिभाग मे ऐसी कोई छात्र हित कि योजना चालू नहीं की गई है जिसमे कि छात्र-छात्राओं के निजी डाटा कि आवश्यकता हो, किन्तु मंत्री जी अपने निजी हितों के लिए अपने पद का दुरूपयोग कर रहे है एवं प्रशासनिक तंत्र को अपनी उंगलियों पर नचा रहे है जिसका मुख्य कारण है अपने निजी महाविद्यालय को व्यगतिगत लाभ पहुँचाना, ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि उनके द्वारा जो डाटा मगाया गया है वो डाटा अपने निजी शैक्षणिक संस्थान के फायदे के लिये मगाया गया है ताकि नए शिक्षा सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं से एडिमीशन के लिए संपर्क कर सकें एवं प्रशासनिक दबाब बना कर अपने निजी संस्थान मे दाखिल करा सकें।

Screenshot 20250417 114809.YouTube

आगे राजकुमार सिंह धनौरा द्वारा बताया गया कि जब से मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत कांग्रेस छोड़ बीजेपी मे शामिल हुए है तब से ही वो सरकार पर दबाब बना कर प्रतिदिन ही अपने पद का दुरूपयोग कर कभी अपने परिवारजनो को तो कभी अपने सहयोगियों को तो कभी खुद अनुचित लाभ पहुंचा रहे हैं जिसकी मेरे द्वारा कई बार प्रदेश स्तर एवं केंद्र स्तर के नेतृत्व को पत्र लिखकर सूचित किया है साथ कई बार मेरे द्वारा सभी जाँच एजेंसियों को भी पत्र लिखा गया है किन्तु मामला हर बार ठंडे बस्ते मे पहुँच जाता है।

Screenshot 20250417 114648.YouTube


Bundelikhabar

Related posts

अस्मिता चौरसिया को नेशनल यूथ एक्सीलेंस अवार्ड से जम्मू में किया जाएगा सम्मानित

Bundeli Khabar

प्रदेश में अब कोई भिखारी नही रहेगा भूखा: सरकार बांटेगी राशन

Bundeli Khabar

पाटन : लोगों को नहीं मिल रहा ट्रैफिक जाम से निजाद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!