22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20241105 WA0062
Uncategorizedमनोरंजनमहाराष्ट्र

“आज़ाद” के टीजर में दमदार दिखे अजय देवगन के साथ अमन देवगन और राशा थडानी

Bundelikhabar

मुंबई। फिल्म आज़ाद की घोषणा के बाद से ही अभिषेक कपूर की आने वाली बिग स्क्रीन एडवेंचर के लिए उत्सुकता बढ़ गई है. दिवाली रिलीज़ फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ एक्सक्लूसिव टीज़र को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिसने फिल्म को ले कर उत्साह और बढ़ा दिया है. अब, इस बहुप्रतीक्षित टीज़र के ऑनलाइन लांच के साथ, देश-दुनिया भर के दर्शक इस रोमांचकारी सिनेमाई अनुभव की झलक पा सकते हैं.

IMG 20241105 WA0064

इस फिल्म से अमन देवगन और राशा थडानी इंट्रोड्यूस हो रहे हैं. आज़ाद में सुपरस्टार अजय देवगन भी एक दमदार भूमिका में हैं. उनके साथ एक्ट्रेस डायना पेंटी भी हैं. यह बिग स्क्रीन एडवेंचर दर्शकों को एक पूरी तरह से नई सिनेमाई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है, जिसमें कपूर की अनूठी शैली में एक्शन, ड्रामा और रोमांच का सहज मिश्रण है.

IMG 20241105 WA0065 IMG 20241105 WA0063
टीजर के जरिये थिएटर दर्शकों को आज़ाद की पहली झलक देखने को मिली. टीज़र के शानदार दृश्यों और फ़िल्म की नई प्रतिभाओं के परिचय से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए. टीजर को असाधारण प्रतिक्रिया मिली है. नए चेहरों को पेश करने और फिल्म काई पो चे, केदारनाथ, रॉक ऑन और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी मशहूर फ़िल्में देने वाले अभिषेक कपूर ने आज़ाद के साथ अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव बनाने की अपनी विरासत को जारी रखा है.
फिल्म निर्माता और प्रेजेंटर रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित, आज़ाद बड़े पैमाने पर सिनेमाई रोमांच देने के लिए तैयार है, जो दर्शकों को एक्शन से भरपूर बड़े पर्दे का अनुभव दिलाएगा. आज़ाद जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में आने वाली है, जो बॉलीवुड में नए साल की एक शानदार शुरुआत होगी.

@ संतोष साहू, मुंबई


Bundelikhabar

Related posts

अभिषेक रे – अन्वेशा के गीत ‘लेट इट रेन’ को मिली मिलियन व्यूव

Bundeli Khabar

‘सत्यमेव जयते 2’ में इंटरटेनमेंट के साथ मैसेज का पैकेज

Bundeli Khabar

‘वध’ के नया टीजर में दिखा संजय मिश्रा का अलग अवतार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!