16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230317 WA0001
महाराष्ट्र

महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान’ का आयोजन सम्पन्न

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

आरती नागपाल, दिलीप सेन, एंकर सिमरन आहूजा, बीएन तिवारी,
दीपा नारायण झा, सिंगर ऋतु पाठक, सुनील पाल, सुजाता मेहता को मिला सम्मान

मुम्बई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर ‘मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2023’ का भव्य आयोजन 15 मार्च 2023 की शाम मुम्बई महानगर के उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में कृष्णा चौहान ने किया। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की हैं। कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद रहीं, जिन में आरती नागपाल, दिलीप सेन, एंकर सिमरन आहूजा, बीएन तिवारी,
दीपा नारायण झा, सिंगर ऋतु पाठक, सुनील पाल, ऎक्ट्रेस सुजाता मेहता इत्यादि का नाम उल्लेखनीय है।
सेलेब्रिटी एंकर सिमरन आहूजा ने इस प्रोग्राम की बखूबी एंकरिंग की।
ऎक्ट्रेस आरती नागपाल, संगीतकार दिलीप सेन, बीएन तिवारी, दीपा नारायण झा, सिंगर ऋतु पाठक, सुनील पाल, अभिनेत्री सुजाता मेहता, शीरीं फरीद, डॉ अर्चना देशमुख, कमल चीमा, सोनिया महेश्वरी, निकिता शर्मा (मॉडल, इंदौर), उषा कनौजिया, स्वीटी शेखावत, रेशमा शेख (ब्राइट), प्रकाश तिवारी मधुर सिंगर, सिल्की, प्रवति समद्दर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ब्यूटी कॉन्टेस्ट के ज्यूरी मेम्बर्स में कृष्णा चौहान, प्रेम गाड़ा और डॉ भारती छाबड़िया थीं। इस प्रतियोगिता में मिस इंडिया 2023 की विनर अनुश्री उमेश देसाई घोषित की गईं जबकि मिस इंडिया 2023 की फर्स्ट रनरअप मोनी, सेकंड रनरअप जान्हवी राठौड़ और थर्ड रनरअप सेजल जितेंद्र तिवारी थीं। मिसेज इंडिया 2023 की सिल्वर क्लास की विनर माया सरगोवरी और डायमंड क्लास की विनर प्रवति समद्दर थीं।
आपको बता दें कि कृष्णा चौहान पिछले 20 साल से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर फिल्ममेकर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में तत्पर रहते हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया बल्कि भगवतगीता भी लोगों को भेंट किया।
अपने सभी अवार्ड समारोह में समाजसेवकों, बिज़नेसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ कृष्णा चौहान कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी सम्मानित करते हैं।
उल्लेखनीय है कि कृष्णा चौहान न सिर्फ एक बॉलीवुड डायरेक्टर, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में आगे रहते हैं।
कृष्णा चौहान अपने जन्मदिन 4 मई 2023 को ‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के 2023’ का चौथी बार आयोजन करने जा रहे हैं। फिल्म, टीवी, वेब सीरीज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

महाराष्ट्रा अनलाॅक आम लोगों के लिए जल्द लोकल ट्रेन में सफर करने पर फैसला

Bundeli Khabar

मुंबईकरांचं पाणीही महागलं, पाणीपट्टीत 7.12 टक्क्यांनी वाढ; १ नोव्हेंबरपासून अंमलबजावणी

Bundeli Khabar

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यांचा राज्यातील अधिकाऱ्यांना मोठा दिलासा,सेवेत असतांना मृत्यू झाल्यास कुटुंबातील सदस्यास नोकरी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!