22.7 C
Madhya Pradesh
November 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221012 WA0013
मध्यप्रदेश

पाँच बर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों के खम्बे से बांध कर पीटा

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

पांच वर्षीय मासूम से दुष्कृत्य, आरोपी को ग्रामीणों ने पोल से बांधा, जूते की माला भी पहनाई, मझगवां का मामला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर/ब्यूरो

मझगवां थाने में मंगलवार को एक आरोपी ने पांच वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कृत्य कर दिया। जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को यह जानकारी लगी, तो वे आक्रोशित हो गए। सभी उसके घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। उसकी धुनाई की और उसे गांव में ही एक पोल से बांध दिया। उसे अर्द्धनग्न कर जूतों की माला पहनाई। सूचना मिलते ही मझगवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्रलोभन देकर अपहरण, दुराचार और पाक्सों एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पांच वर्षीय मासूम बालिका घर के बाहर सहेलियो के साथ खेल रही थी। तभी वहां गांव का बाराती कोल पहुंचा। उसने बालिका को पटाखा दिलाने का झांसा दिया और अपने साथ नदी की तरफ ले गया। जहां आरोपी ने बालिका से दुष्कृत्य किया और उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। मासूम बालिका घर पहुंची। खून से लथपथ मां ने जब बालिका से पूछा, तो बालिका ने पूरी घटना मां को बताई। उसकी मां बालिका को लेकर बाराती के घर पहुंची, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।

घटना की जानकारी लगते ही बालिका के सभी परिजन वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ मिलकर बाराती की तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर में बाराती गांव में मिल गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने बाराती को पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसे अर्द्धनग्न किया और दिशा संकेतक एक पोल से बांधा दिया।  इतना ही नहीं ग्रामीणों ने उसे जूते की माला भी पहनाई। इसके बाद मासूम बालिका को लेकर उसकी मां मझगवां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान जैसे ही पुलिस को पता चला कि ग्रामीणों ने आरोपी बाराती को बांधकर रखा है, तो पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।


Bundelikhabar

Related posts

हरपालपुर में राजस्व, आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

Bundeli Khabar

अधिवक्ता द्वारा गरीबों के दुकान पर जबरन कब्जा

Bundeli Khabar

जिला दण्डाधिकारी ने किया कोरोना कर्फ्यू में दी गई छूटों एवं प्रतिबंधों को लेकर संशोधित आदेश जारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!