24.1 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220917 WA0006
मध्यप्रदेश

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजें पोस्ट कार्ड

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग

सागर/ब्यूरो

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ब्लॉक नरयावली वि.स.के तत्वाधान में युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पोस्ट कार्ड भेजकर देश व प्रदेश के युवा, रोजगारों को रोजगार देने की मांग की। इस दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने कहा कि मोदी सरकार दो करोड़ रोजगार प्रति वर्ष देने के बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई थी, पर आज केंद्र सरकार रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह मौन है। देश में पिछले 08 वर्षों में बेरोजगारी दर कई गुना बढ़ी है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। रोजगार का सम्मान देने से सरकार आखिर कब तक पीछे हटेगी। युवा कांग्रेस नरयावाली वि.स. अध्यक्ष राजा बुन्देला ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय डीजल, पेट्रोल के दामों के लगातार मूल्य व्रद्धि कर युवाओं को आर्थिक बोझ के तले दवाने पर उतारू हैं। युवा कांग्रेस सदर ब्लॉक अध्यक्ष समीर मकरानी ने कहा कि आज युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पोस्ट कार्ड भेजकर देश व प्रदेश के युवा वेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयदीप तिवारी, रोहित वर्मा, वीरेन्द्र चौधरी, मुकेश कुमार, सत्यम सिंह, राजेश कुमार, सत्यभान सेन, राकेश अहिरवार, एम. आई खान,राजेश श्रीवास, गंगाराम केमले,पीयूष तिवारी, टिंकू दुबे, आशीष रजक, अमित कुमार,विक्की अहिरवार,उमेश चौधरी, बबलू भाई,नियाज अहमद आदि मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

अधबनी सड़क दे रही किसी बड़े हादसे को न्यौता

Bundeli Khabar

दमोह: पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों का आतंक

Bundeli Khabar

किसान और गाँवों को आत्म-निर्भर बनाने एग्री-एक्सपो इंडिया का शुभारंभ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!