22 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220914 WA0018
महाराष्ट्र

2 अक्टूबर को “महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2022” का आयोजन करेंगे कृष्णा चौहान

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

पुरुस्कार समारोह के बाद वह अपनी हिंदी फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग करेंगे शुरू

मुम्बई। एक के बाद एक भिन्न भिन्न पुरस्कार समारोह का आयोजन करने वाले कृष्णा चौहान एक बार फिर 2 अक्टूबर 2022 को भव्य रूप से “महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2022” का आयोजन मुम्बई में दूसरी बार करने जा रहे हैं। इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया है। केसीएफ प्रस्तुत यह पुरस्कार समारोह मुम्बई में अंधेरी स्थित मेयर हॉल में 2 अक्टूबर 2022 को होगा। महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2022 से उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। कृष्णा चौहान इस अवार्ड समारोह को लेकर काफी उत्साहित हैं।
इस पुरस्कार समारोह के बाद कृष्णा चौहान अपनी अगली हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
बता दें कि कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में सबसे चर्चित शख्सियत माने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं।
आपको बता दें कि कृष्णा चौहान का हिंदी अल्बम “ज़िक्र तेरा” हाल ही में रिलोज हुआ है और उनकी हिंदी फिल्म “आत्मा डॉट कॉम” अगले माह फ्लोर पर जाने वाली है, जिसके संगीतकार दिलीप सेन हैं।


Bundelikhabar

Related posts

बेरोजगारी विरोधात युवकांनी रस्त्यावर उतरून निषेध करायला हवा – राष्ट्रवादी महिला काँग्रेसच्या प्रदेशाध्यक्ष रूपालीताई चाकणकर यांचे आवाहन

Bundeli Khabar

जिल्ह्यात ऑक्टोबर पर्यंत ३१ बोगस डॉक्टरांवर कारवाई

Bundeli Khabar

माफ़िया पत्रकार बीनू वर्गिस के खिलाफ हफ्ताखोरी की तीसरी एफआईआर दर्ज ।

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!