16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220820 WA0002
मनोरंजन

पैसो की कमी की वजह से गुलशन कुमार को दिल्ली लौटना पड़ा था – खुशाली कुमार ने किया खुलासा

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री खुशाली कुमार, जो हाल ही में अपनी पहली फिल्म ‘धोका- राउंड डी कॉर्नर’ के टीज़र लॉन्च इवेंट में नजर आईं थीं, ने अभिनय को एक करियर के रूप में चुनने का कारण बताया जो कि दिल को छू लेने वाला है।
खुशाली ने अपने पिता स्वर्गीय गुलशन कुमार की एक बहुत ही दिल को छू लेने वाली कहानी का खुलासा किया। कार्यक्रम में दर्शकों के साथ इसे साझा करते हुए, अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरे पिता एक अभिनेता बनने के लिए मुंबई आए थे, लेकिन तब परिस्थितियां बहुत अलग थीं और पैसे और अन्य सुविधाओं की कमी के कारण वह अपनी इच्छा पूरी नहीं कर सके और उन्हें दिल्ली वापस लौटना पड़ा। तो यह वास्तव में मेरे पिता का दूर का सपना है क्योंकि उन्होंने ऐसी नवोदित प्रतिभाओं के लिए एक कंपनी बनाने की कल्पना की थी और मेरे लिए उनका ये सपना पूरा करना एक बहुत गर्व की बात है और इसके लिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं।

खुशाली की सादगी और उनके अभिनेता होने का सबसे प्यारा कारण कुछ ऐसा है जो हमें बेहद पसंद आया। सह-कलाकार आर माधवन, अपारशक्ति खुराना और दर्शन कुमार के साथ उनके दमदार किरदार के साथ फिल्म का टीज़र काफी आशाजनक लग रहा है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 23 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।


Bundelikhabar

Related posts

‘कुत्ते’ के लिए गुलज़ार का लिखा गाना ‘फिर धन ते नान’ हुआ रिलीज

Bundeli Khabar

मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया मिताली कौर का फिल्म इंडस्ट्री की नामी हस्तियां ने किया सम्मान

Bundeli Khabar

मैं हमेशा से अक्षय कुमार की जबरदस्त प्रशंसक रही हूं : रकुल प्रीत सिंह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!