22.6 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220808 WA0012
महाराष्ट्र

शिक्षा के क्षेत्र में मची लूट को मिटाने के लिए आगे आये सरकार : सुरेश प्रजापति

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

दक्ष फाउंडेशन का उद्देश्य है असहाय लोगों की सहायता करना

मुम्बई। दक्ष फाउंडेशन का उद्देश्य वंचितों का सहयोग, गरीब परिवार को चिकित्सा और शिक्षा में सहयोग, महाराष्ट्र में प्रवासियों का साथ व विकास, गौ सेवा, कानूनी सलाह प्रदान करना है। सिर्फ प्रजापति समुदाय ही नहीं सभी समाज के लोगों की मदद के लिए यह संस्था है। समाज के लोगों को जागरूक करना भी हमारा ध्येय है, यह बातें दक्ष फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश प्रजापति ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कही। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की जरूरत है। गरीबी के कारण अच्छी शिक्षा प्राप्त करना मुश्किल हो गया है।

अतः सरकार को उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। दक्ष फाउंडेशन मानव सेवा संस्था है जो कि पूरे भारत में कार्य कर रही है। संस्था के वेबसाइट में ऑनलाइन जाकर अपनी समस्याओं का विवरण प्रेषित कर सकते हैं। महाराष्ट्र हमारी कर्मभूमि है जहाँ हम सभी प्रवासी भाई एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। उत्तरशक्ति समाचार पत्र के माध्यम से संस्था से जुड़े सभी भाई बहन अपनी समस्याओं को प्रकाशित करवा सकते हैं। उनके उचित समाधान के लिए पदाधिकारी कार्य करेंगे। पुलिस व कानूनी व्यवधान में निपटारा, स्कूली शिक्षा में सहयोग, जरूरतमंदों को राशन दिलाने में हम पूरा प्रयास करते हैं। सबसे अपील है कि सच्चाई के साथ चलें हर विपत्ति में आपके साथ दक्ष फाउंडेशन कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा।

त्रिलोकी प्रजापति ने कहा राजा दक्ष के वंशज हैं हम, प्रजापति किसान, कुम्हार हैं। निर्बलों को न्याय और हक मिले। पूरे भारत में गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम जिससे उन्हें बुनियादी चीजों का लाभ मिल सके, शिक्षा व स्वास्थ्य लाभ से वंचितों की सहायता करना संस्था का उद्देश्य है।

रविवार को बोरीवली पूर्व स्थित लोहार सुतार वाड़ी सभागृह में दक्ष फाउंडेशन द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ जहां सैकड़ों लोग पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन ओ पी प्रजापति ने किया।

इस सम्मेलन में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व समाजसेविका अपर्णा पाटिल ने सभी लोगों से संस्था से जुड़ने की अपील की। साथ ही महिलाओं को भी अधिक से अधिक जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नारी शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं के जुड़ने से संस्था और आगे बढ़ेगी। सुरेश प्रजापति जी मेरे भाई हैं, वे नेकदिल इंसान हैं और निःस्वार्थ भाव से लोगों का साथ देते हैं। आपके अच्छे कार्यों में हमेशा मेरा साथ रहेगा।

बता दें कि संगठन से छोटे बड़े व्यापारी, नौकरीपेशा लोग जुड़े हैं और अन्य समाज के लोग भी दक्ष फाउंडेशन से जुड़ रहे हैं। यह संस्था तीन वर्ष से सतत कार्यरत है। इस कार्यक्रम में पहुंचे पत्रकारों को पुष्प, शॉल व पेन देकर सम्मानित किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

‘राइट टू लेफ्ट’ गाने के साथ एक बार फिर धूम मचाने आ रही हैं संदीप

Bundeli Khabar

“लेक लाडकी अभियान” पुरस्कारांचं वितरण

Bundeli Khabar

साहित्य अकादमीच्या अध्यक्षपदी हिंदी साहित्यिक माधव कौशिक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!