22.8 C
Madhya Pradesh
September 3, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220807 WA0050
महाराष्ट्र

राज्यपाल को दृष्टिहीनों ने रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को दृष्टिहीनों (दिव्यांगजनों) ने रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
रक्षाबंधन के पावन त्यौहार की शुरुआत राज्य के महामहिम राज्यपाल के साथ हुई है। इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए संस्था के अध्यक्ष हेमंत टकले ने राज्यपाल को बताया कि नैब संस्था द्वारा दृष्टिबाधितों के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं जो संपूर्ण भारतवर्ष में उनके रोजगार और पुनर्जीवन के लिए पुनर्वास के लिए अति महत्वपूर्ण है। संस्था के सचिव डॉ विमल कुमार देंगला ने कार्यक्रम का संचालन किया और उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पहली बार राजभवन में होकर दिव्यांगों को अति उत्साह और आत्मबोध का अनुभव हो रहा है। इस अवसर पर संस्था के अन्य पदाधिकारी श्रीमती पूजा ओबराय, दीपक रावल, रमाकांत साटम मौजूद थे। कार्यक्रम में सहयोग के तौर पर अरविंद नार्वेकर, मयंक शेखर, पर्वत सिंह नूतन, श्रुति, किरण, प्रिया, नम्रता आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया। संस्था के महासचिव आनंद अटलेकर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दे कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

कम्युनिस्ट पार्टी ने महंगाई के विरोध में पुतला फूंका

Bundeli Khabar

क.डों.म. पालिकेच्या अ प्रभाग क्षेत्रातील इंदिरानगर मध्ये पिण्याच्या पाण्यासाठी नागरिकांची वणवण

Bundeli Khabar

दुनिया देखने के सपने को पूरा करने के लिए भारतीय दिन-प्रतिदिन के खर्चों में कटौती: कायक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!