29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220728 WA0004
महाराष्ट्र

जनप्रतिनिधियों की लोकप्रियता में सुनील प्रभू तीसरे नंबर पर

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। प्रजा फाउंडेशन ने मुंबई में विधायकों का 2 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। यह रिपोर्ट विधायकों की विधायिका में उपस्थिति, उनके द्वारा उठाए गए सवालों और निर्वाचन क्षेत्र के नागरिकों के साथ चर्चा के आधार पर तैयार की गई है। प्रजा फाउंडेशन के सर्वेनुसार मालाड (मुंबई) के लोकप्रिय विधायक सुनील प्रभू शीर्ष पाँच विधायको में तीसरे क्रमांक पर विराजमान हैं। अपने कर्तव्यपरायणता और कार्यप्रणाली से क्षेत्र में लोकप्रिय विधायक की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों मे खूशी छायी है। तथा विधायक सुनील प्रभू को लोगों ने आदर्श विधायक की संज्ञा दी है।

प्रज्ञा फाऊंडेशन रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई कांग्रेस विधायक अमीन पटेल (81.43 फीसदी) ने बेहतरीन काम किया है। उनके बाद बीजेपी के पराग अलवानी (79.96 फीसदी) का काम काबिले तारीफ है। शिवसेना के विधायक सुनील प्रभु (77.19 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर हैं। इस साल प्रजा फाउंडेशन की रिपोर्ट में सिर्फ एक विधायक ने 80 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।

प्रजा फाउंडेशन द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण में मुंबई के केवल 31 विधायक शामिल हैं। मुंबई में मंत्री पद संभालने वाले विधायक इस सर्वेक्षण में शामिल नहीं हैं। इसमें कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़, शिवसेना के आदित्य ठाकरे, एनसीपी के नवाब मलिक, कांग्रेस के असलम शेख, शिवसेना के रमेश लटके (मृतक) सर्वे मे शामिल हैं।


Bundelikhabar

Related posts

आमिर खान 28 अप्रैल को अपने फेन्स संग शेयर करेंगे ‘कहानी’

Bundeli Khabar

ऐरोली जकात नाका येथील मार्केटचे लवकरच होणार स्थलांतर

Bundeli Khabar

कल्पना कॉलेज ऑफ हॉटेल मॅनेजमेंट चे उद्घाटन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!