22.4 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220723 WA00072
मनोरंजन

पब्लिक की डिमांड पर अरमान मलिक ले आये ‘यू’ का हिंदी संस्करण

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। हिट संगीत के एक शानदार साल के बाद, बर्थडे बॉय अरमान मलिक फैन के लिए एक म्यूज़िकल तोहफा लेकर आये हैं। युवा पॉप आइकन ने पब्लिक डिमांड की मांग पर हिंदी में अपने चार्टबस्टर ‘यू’ की फिर से रचना की है। दुनिया भर में रील्स की बढ़ती डिमांड से प्रेरित, यू को दुनिया की रोमांस की राजधानी – पेरिस में जो अरमान मलिक का चौथा अंग्रेजी एकल शॉट हुआ था। म्यूजिक लवर के फेवरिट गायक अपने जन्मदिन के अवसर पर संगीत श्रोताओं के लिए एक विशेष सरप्राइज़ के रूप में सीज़न के प्रेम गीत को देसी स्पिन दिया है।

अरमान ने इसे अपने करियर का सबसे रोमांटिक गीत बताते हुए इसका हिंदी संस्करण अपने उत्साही प्रशंसकों को समर्पित किया, जो संगीत में उनकी शुरुआत से उनके साथ हैं। अपने चहेते को खोजने की जोशपूर्ण अस्पष्ट भावना के बारे में यह गीत है, जो हमेशा के लिए अपने प्रियजन के साथ रहने के सार को मनमोहित कर लेता है।

अरमान कहते हैं, ‘यू’ को मिला रिस्पांस काफी शानदार था। यह शायद मेरा अब तक का सबसे सफल ग्लोबल सिंगल है। ‘यू’ मेरा पहला अंग्रेजी गाना होने के नाते, मेरे दिल के बेहद करीब है। इस साल की शुरुआत में रिलीज़ होने के बाद से ही मेरे बहुत से फैन हिंदी में गाने को सुनने के लिए एक्साइटेड थे, यही कारण है कि स्पॉटिफाई सिंगल्स ट्रैक के एक हिस्से के रूप में गाने को मेरे बर्थडे पर मेरे सभी फैन आधिकारिक हिंदी संस्करण को एक सरप्राइज के रूप में लाने के लिए मैं वास्तव में उत्साहित हूँ। मुझे उम्मीद है कि यह गाना श्रोताओं को ऐसा महसूस कराएगा कि वे एक शांत बरसात के दिन मुझसे गले मिल रहे हैं और उनके दिलों में हमेशा के लिए जगह बना लेंगे।
‘यू’ का हिंदी संस्करण सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।


Bundelikhabar

Related posts

कोकणातील लोकप्रिय दशावतारी कलावंत सुधीर कलिंगण यांचे निधन

Bundeli Khabar

फिल्म द घोस्ट के लिए ले रही ट्रेनिंग के दौरान सोनल चौहान का पैर हुआ फ्रैक्चर

Bundeli Khabar

कला क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए निरंजन भारती को मिला झारखंड कला रत्न पुरस्कार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!