14 C
Madhya Pradesh
November 14, 2025
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundelikhabar

*आज 20 जुलाई, बुधवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह लगभग 07.36 तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.50 तक रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा सुकर्मा नाम का एक शुभ योग भी दोपहर तक रहेगा, आज ग्रहों की स्थिति प्रकार से होगी.. चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में होने के कारण वृष राशि वालों को सितारों का साथ मिल सकता है। कर्क राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों के इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं। परेशानियों से भी राहत मिलेगी। धनु राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आप का रुझान बढ़ेगा। इससे तनाव भरी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात होने से कई महत्वपूर्ण गतिविधियों पर विचार विमर्श भी होगा। नेगेटिव- शेयर्स, सट्टा जैसी गतिविधियों में रुचि ना लें। बहुत अधिक सावधानी बरतने के बावजूद कुछ गलतियां हो सकती हैं। बेहतर होगा कि किसी सलाह मशवरा अवश्य करें।घर के बड़े बुजुर्गों की किसी बात की भी अवहेलना ना करें। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों पर पूरा ध्यान रखें, जल्दी ही अच्छे नतीजे सामने आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। ट्रांसफर पाने जैसी योजना बन रहे हैं तो अधिकारियों के साथ जरूर बात करें। लव- दांपत्य जीवन में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परंतु कभी-कभी आपका गुस्सा परिवार की व्यवस्था को खराब कर सकता है। स्वास्थ्य- कुछ समय मेडिटेशन व्यायाम आदि में लगाने से सुकून और चैन मिलेगा। तथा मनोरंजक वातावरण में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 3

*वृष* – पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई है। सिर्फ जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण ढंग से काम को निपटाने का प्रयास करें। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, तथा किसी खास मुद्दे पर वार्तालाप भी होगा।
नेगेटिव- अपने कार्यों को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें। ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। अत्यधिक आत्म विश्वास की स्थिति से बचे। कुछ लोगों की नाराजगी भी हो सकती है। व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी क्षमता से अधिक कर्ज या लोन ना ले। वरना आर्थिक समस्या में पड़ सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें, क्योंकि किसी छोटी बात पर वाद-विवाद होने की आशंका है। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- किसी भी तरह की शारीरिक समस्या के प्रति लापरवाही ना करें। इसे गंभीरता से लें और तुरंत इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

*मिथुन* – पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आप कोई निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे तथा कई नकारात्मक परिस्थितियां भी सुलझेंगी। युवा वर्ग अपने किसी सफल रहेंगे, रचनात्मक कार्यों में भी उनकी रूचि बढ़ेगी। नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल बनाए रखें।नजदीकी मित्रों का सहयोग आपको राहत भी देगा। अगर कोई पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो शांतिपूर्ण तरीके से उसको सुलझाने का प्रयास करें। जल्दी ही समस्याओं का हल निकलेगा। व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में सफलता मिलेगी। किसी पर भरोसा करने की बजाय सभी फैसले खुद ही लें। गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। इसकी वजह से कुछ मुश्किलें उत्पन्न हो सकती हैं। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य- अपना मनोबल बनाए रखें। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत करें, इससे तनाव कम होगा। तथा मेडिटेशन भी करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

*कर्क* – पॉजिटिव- घर में नवीनीकरण व साज सज्जा संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेंगी। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति अनुभव होगी। कठिन से कठिन कार्य आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। नेगेटिव- कोई भी समस्या आने पर उसका हल ढूंढने का प्रयास करें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। इसलिए स्वयं पर भरोसा रखें। विद्यार्थियों को व्यर्थ की गतिविधियों की बजाएं अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय- बिजनेस में किसी प्रभावशाली इंसान की मदद से फायदेमंद आर्डर मिलेंगे। जो कि आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेंगे। ऑफिस में स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, कोई नुकसान की भी आशंका है। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाकर रखें, क्योंकि कुछ अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य- थोड़ी बहुत खासी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस होगी। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

*सिंह* – पॉजिटिव- आज किसी संपर्क के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। जिस पर अमल करना आपको लाभ देगा। कोई रुका हुआ या उधार दिए हुए पैसे की वापसी संभव है। इसलिए समझदारी और उचित वार्तालाप द्वारा अपना काम निकाले। नेगेटिव- गैर कानूनी कार्य में रुचि ना लें। वरना किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं। पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी साथ में ही आएंगे। किसी नजदीकी मित्र से संबंधों में खटास ना आने दे। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ नए प्रस्ताव सामने आएंगे, बेहतर होगा कि उनमें ही अपना ध्यान लगाकर रखें। इस समय कोई भी व्यवसायिक निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। लव- घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। प्रेमी-प्रेमिका के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगी। योगा, मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें। तथा उचित इलाज भी लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

*कन्या* – पॉजिटिव- ज्यादातर काम नियत समय और योजना के मुताबिक निपटते जाएंगे। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो आज उसके हल होने की उचित संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। नेगेटिव- प्रॉपर्टी अथवा वाहन के खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्य करने जा रहे हैं, तो लेन देन बहुत ही सावधानी से करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप किसी को भी पैसा उधार ना दे। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपनी व्यवसायिक कार्य प्रणाली को सीक्रेट रखें तथा किसी से भी शेयर ना करें। कोई कर्मचारी ही आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठा सकता है। घर के बड़ों की राय आपके लिए फायदेमंद रहेगी। लव- घर में प्रेम माधुर्य बनाए रखने के लिए कुछ समय एक दूसरे के साथ जरूर व्यतीत करें। विवाहेत्तर प्रेम संबंध घर की व्यवस्था को खराब कर सकते हैं। स्वास्थ्य- अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। कमजोरी की वजह से टांगों में दर्द व थकान की परेशानी रहेगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

*तुला* – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। महिलाएं अपने कार्यों को बहुत आत्म विश्वास और लगन से संपन्न करने में सक्षम रहेंगी। साथ ही घर की व्यवस्था पर भी उचित ध्यान रहेगा। नेगेटिव- अपने ऊपर अत्यधिक कार्यभार ना ले वरना आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। काम के साथ-साथ आराम भी अवश्य ले। किसी नजदीकी संबंधों का पड़ोसी से कहा-सुनी होने जैसी स्थिति बन रही है। अपनी वाणी को भी मधुर रखना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय में सुधार आएगा।अगर सरकारी मामलों को लेकर कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को तरक्की मिलने के अवसर बन रहे हैं। लव- दांपत्य संबंधों में एक दूसरे की सलाह और भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंधों में भी स्थायित्व बना रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या परेशान कर सकती हैं। जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी तथा सामाजिक तथा राजनीतिक दायरा भी बढ़ेगा। अपना वर्चस्व बनाकर रखने के लिए समय उत्तम है। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। आपसी मेल मिलाप से खुशी भरा वातावरण बना रहेगा। नेगेटिव- अपनी योजनाओं व गतिविधियों के बारे में किसी से भी चर्चा ना करें। वरना कोई इनका नाजायज फायदा भी उठा सकता है। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज के लिए स्थगित कर दें। व्यवसाय- नए व्यवसायिक संपर्क बनेंगे। यह समय बहुत ही उपलब्धियों वाला है। व्यवसाय में सूझबूझ द्वारा लिए गए निर्णय आपको सकारात्मक परिणाम देंगे। योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्य को संपन्न करते चलें। आय के स्त्रोतों में भी वृद्धि होगी।
लव- अपने व्यक्तिगत कार्यों में परिवार जनों का सहयोग अवश्य लें। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। अपनी जीवनशैली को सुरक्षित रखें। तथा बारिश के मौसम से अपना उचित बचाव भी करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*धनु* – पॉजिटिव- अस्त-व्यस्त दिनचर्या में सुधार आएगा। परिवार जनों के साथ घर के कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए किसी खास मित्र का सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, वरना परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। अपरिचित व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें, बिना मतलब बदनामी या झूठा आरोप लगने की आशंका दिख रही है। व्यवसाय- अधिकतर व्यवसायिक गतिविधियां घर से ही हो जाएंगी। फोन और संपर्कों के माध्यम से कार्यों को अंजाम देना आसान रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति को अचानक ही नौकरी से ही संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की परेशानी उभर सकती है। बासी खाने से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

*मकर* – पॉजिटिव- आज कोई खास कार्य आपके मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को फलीभूत करने का अवसर मिलेगा। खूब मेहनत से काम करें। इस समय ग्रह स्थितिया कई सुअवसर प्रदान करने वाली हैं। नेगेटिव- अपनी बोलचाल का लहजा नर्म रखें। आलस और लापरवाही को अपनी दिनचर्या में स्थान न दे। वरना इस वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज ना करें, उनकी सलाह के लिए फायदेमंद रहेगी। व्यवसाय- बिजनेस संबंधी कुछ बाहरी सोर्स से चल रही बातचीत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। सहयोगियों की सलाह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव संबंधी मौके मिले, तो उसे तुरंत ले लेना चाहिए। लव- व्यस्तता के बावजूद आप घर परिवार को प्राथमिकता देंगे। कुछ समय परिवार के साथ शॉपिंग, डिनर आदि जैसे कार्यों में भी व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- गर्म-सर्द हो जाने से गले में खराश और खांसी जुकाम रहेगा। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना जल्दी स्वस्थ करेगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

*कुंभ* – पॉजिटिव- ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल है। आय के साधन बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आप बहुत ही सकारात्मक महसूस करेंगे। नेगेटिव- इंटरनेट अथवा मौज मस्ती में ज्यादा समय व्यर्थ ना करें तथा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रूप में प्रयोग करें। कभी-कभी आपके अंदर अहम की भावना आ जाती है। जिसकी वजह से कुछ संबंधों में तनाव भी हो जाता है। व्यवसाय- अधिकतर व्यवसायिक कार्य नियत समय पर बनते जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में उत्तम डील होने की संभावना है। व्यवसायिक गतिविधियों में भी ज्यादा सुधार की संभावना है। व्यक्तिगत संपर्क आपके लिए कुछ लाभदायक स्थितियां बनाएंगे। लव- पति-पत्नी के बीच प्रेम माधुर्य रहेगा। कुछ घर के देखभाल में भी जरूर व्यतीत करें, इससे रिश्तों में और अधिक मजबूती आएगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी किसी समय सिर दर्द और थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 1

*मीन* – पॉजिटिव- किसी पॉलिसी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तुरंत फैसला लें। स्थितियां आपके पक्ष में है। दूसरों की अपेक्षा अपने फैसलों को प्राथमिक देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। संतान का पढ़ाई पर ध्यान देने से सुकून रहेगा। नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे। व्यक्तिगत कार्यों के प्रति लापरवाही ना बरतें। इस समय रुपए पैसे के मामले मे सारे निर्णय स्वयं ही ले। कार्यालय में कर्मचारियों से संबंध ना खराब करें, क्योंकि इस समय उनका सहयोग आपके लिए जरूरी है। व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में खासतौर पर फायदा हो सकता है। मीडिया व रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोग कोई बेहतरीन उपलब्धि हासिल करेंगे। सरकारी टेंडर या सरकारी संस्थाओं से संबंधित अनुबंध भी मिल सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में प्रेम और उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें, इसकी वजह से कुछ तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य- वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। तथा रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना लें। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5


Bundelikhabar

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

75 साल बाद शनि अमावस्या पर बन रहा यह योग-संयोग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!