27.5 C
Madhya Pradesh
April 27, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन:आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन:आज का राशिफल

*आज 16 जनवरी, सोमवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शाम 07:20 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। सोमवार को स्वाती नक्षत्र शाम 07:23 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। राहुकाल सुबह 08:34 से 09:55 तक रहेगा।आज बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा*
*आज 12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का सानिध्य करने का मौका मिलेगा और पिछले समय से चल रही किसी समस्या का हल मिलने से सुकून रहेगा तथा खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। पारिवारिक तथा व्यक्तिगत कार्य नियत समय पर पूरा करने में सक्षम रहेंगे। नेगेटिव- सही समय पर सही फैसले लेने की भी जरूरत है। लापरवाही की वजह से समय हाथ से निकल भी सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें तथा उनका मार्गदर्शन करते रहे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्य करते समय सावधानी बरतें। व्यवसाय- व्यवसायिक नजरिये से समय अनुकूल रहेगा। इस समय आपको मेहनत के बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे। मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों से आपको फायदेमंद उपलब्धियां मिलने वाली है। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा। टारगेट भी समय पर हासिल होंगे। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। मनोरंजक गतिविधियां होंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य- खान-पान के प्रति लापरवाही ना करें। एसिडिटी और कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

*वृष* – पॉजिटिव- उचित सोच-विचार व आत्म निरीक्षण करने की जरूरत है। इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे और आपका व्यक्तित्व व प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएंगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी उपस्थिति रहेगी। नेगेटिव- गैर जरूरी चीजों की खरीददारी में पैसा व्यर्थ ना करें। सेविंग करना भी जरूरी है। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में ध्यान देने की बजाय अपने कार्यों में ही मस्त रहें, व्यस्त रहें। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ ना कुछ दिक्कतें आएंगी। परंतु आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार अवश्य कर लें। नौकरी पेशा व्यक्ति इस समय वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। लव- परिवार जनों के साथ हास परिहास और मनोरंजन में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य- किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर लापरवाही ना बरतें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श ले। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

*मिथुन* – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ सरकारी मामला आज हल हो सकता है। अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। घर में मांगलिक कार्य आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत ना हारे। अपनी योग्यता और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखना आपको सफलता देगा। भावुकता और आलस जैसी कमियों पर काबू रखे। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय खराब ना करें। व्यवसाय- व्यवसाय मे कुछ ना कुछ व्यवधान होने की वजह से मन परेशान रहेगा। हालांकि कुछ खास लोगों की मदद से आपकी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। नौकरी पेशा लोगों के अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। तथा अपने लक्ष्य को नियत समय पर पूरा करने की कोशिश करें। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, साथ ही मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे। प्रेम प्रसंग भी प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। उचित आराम ले। अपनी सामथ्र्य से ज्यादा कार्य करना स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

*कर्क* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में उचित बदलाव आ रहा है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन का अनुसरण करने से आपकी कई परेशानियों का हल मिलेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा। नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें। तथा अपने कार्यों को ही प्राथमिकता दें। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। व्यवसाय- बिजनेस में नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर जल्दी काम शुरू करें। सफलता मिलेगी। लेन-देन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें वरना कुछ नुकसान हो सकता है। ऑफिशियल गतिविधियां सुचारु रुप से चलती रहेंगी। लव- दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। परंतु विवाहेत्तर प्रेम संबंधों को ना उपजने दे। अन्यथा पारिवारिक समस्या उठ सकती है। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। हल्का और सुपाच्य भोजन तथा दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

*सिंह* – पॉजिटिव- किसी विशेष कार्य में आप अपनी काबिलियत और योग्यता से सफलता हासिल कर लेंगे। अगर घर में नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी कार्य चल रहा है, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन जरूर करें। घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में शांति और संयम बनाए रखें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तु की संभाल खुद करें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है क्योंकि नुकसान की आशंका है। व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। पूरा ध्यान दें, इससे आपके काम अच्छे से पूरे होंगे। किसी भी कागज अथवा दस्तावेज पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर ना करें। नौकरी में अतिरिक्त आय की प्राप्ति का प्रयास करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- एलर्जी की वजह से खांसी-जुकाम अथवा स्किन संबंधी कोई परेशानी रह सकती है। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

*कन्या* – पॉजिटिव- अपनी कार्यप्रणाली में थोड़ा परिवर्तन लाने से व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। नेगेटिव- अपने कार्यों को समय पर पूरा कर ले दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें। इससे आपकी मानहानि होने की आशंका है। घर में मेहमानों के आगमन से कई महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। जिसकी वजह से मन खिन्न रहेगा। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अचानक ही बनते हुए कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कोई रुकी हुई पेमेंट आज मिल सकती हैं। ऑफिस में पब्लिक डीलिंग करते समय अपने आवेश और गुस्से पर काबू रखें। लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासन बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग जरूरी है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जिसका असर आपकी मनोस्थिति पर भी पड़ सकता है। कुछ समय मेडिटेशन और योगा आदि में भी अवश्य व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

*तुला* – पॉजिटिव- अनुभवी और खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। महत्वपूर्ण मौके भी मिल सकते हैं। सूझबूझ और कार्य क्षमता से परिस्थितियां अनुकूल कर लेंगे। इस समय सोच-समझकर लिया फैसला भविष्य में फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- योजना बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करना भी जरूरी है। अत्यधिक सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में विवाद बढ़ने की स्थिति बन रही है। किसी अनुभवी से सलाह लेना उचित रहेगा। व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी सूझबूझ और समझदारी से मुश्किल समस्या का हल पाने में समर्थ रहेंगे। साझेदारी संबंधी कामों में तनाव हो सकता है। इसलिए पारदर्शिता रखना जरूरी है। सरकारी सेवारत लोगो को अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रहे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। तथा आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आप कुछ समय से किसी खास कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत है, तो अनुकूल समय आ गया है। विद्यार्थी तथा युवाओं को भी अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। कुछ समय अपने हॉबी में लगाने से मन प्रफुल्लित रहेगा और सुकून मिलेगा। नेगेटिव- अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। इस समय किसी भी तरह का निवेश अथवा लेनदेन नहीं करें तो अच्छा है। आर्थिक रूप से आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। किसी बड़े राजनीतिज्ञ अथवा अधिकारी से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। व्यवसाय- बिजनेस को गति देने के लिए दिन अनुकूल है। कोई उपलब्धि सामने आए तो उसे तुरंत ही हासिल करें। निश्चित ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलने वाली है। लव- कुछ समय परिवार के साथ बैठकर समय व्यतीत करना माहौल को खुशनुमा बनाएगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

*धनु* – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त की कार्यवाही चल रही है तो आज उसका कोई उचित परिणाम सामने आ सकता है। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद से आपको खुशी हासिल होगी। प्रोफेशनल पढ़ाई में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नेगेटिव- सहज तरीके से अपनी गतिविधियां करते रहे। किसी अनुचित कार्य में रुचि लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। अपरिचित लोगों को अपनी योजनाएं शेयर ना करें। वरना कोई इनका नाजायज फायदा उठा सकता है। व्यवसाय- मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से व्यवसायिक संबंधी उत्तम जानकारियां हासिल करना जरूरी है। नए कामों को शुरू करने में जानकारियां मददगार साबित होंगी। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में साथियों से विवाद में ना उलझें। लव- घर में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा। परंतु प्रेम प्रसंगों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है, इसलिए अपना समय व्यर्थ ना करें। स्वास्थ्य- मौसम का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इस समय स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना उचित नहीं है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

*मकर* – पॉजिटिव- अपना कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी क्षमता लगा दे, आपको निश्चित ही सफलता मिलने वाली है। कोई उधार दी हुई या रुकी हुई पेमेंट आदि मिल जाने से आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व सशक्त बनेगी। घर का कोई विवादित मसला भी हल होगा। नेगेटिव- गुस्से और जल्दबाजी की वजह से कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। बेहतर होगा कि विवादित मामलों से दूर रहें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। भूमि या वाहन संबंधी कोई लोन लेने से पहले उचित सोच-विचार करना जरूरी है। व्यवसाय- बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें। किसी कर्मचारी की नकारात्मक गतिविधि की वजह से कुछ दिक्कतें भी खड़ी हो सकती हैं। विस्तार संबंधी योजनाओं पर दोबारा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में प्रोजेक्ट को लेकर कुछ गलतफहमियां रहेंगी। लव- दांपत्य संबंध सुखद और खुशहाली पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों के उजागर होने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। स्वास्थ्य- अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। इसकी वजह से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*कुंभ* – पॉजिटिव- परिवार जनों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कामकाज और परिवार में बेहतरीन तालमेल भी बना रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। नेगेटिव- आय के साथ-साथ व्यय की भी स्थिति बनी रहेगी। साथ ही कुछ ना कुछ दिक्कतें आने से मन परेशान रहेगा। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन आदि का बिल्कुल भी प्रयोग ना करें। इस समय कोई दुर्घटना होने की भी आशंका बन रही है। व्यवसाय- कार्य स्थल पर आंतरिक व्यवस्था को लेकर कुछ कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है। हालांकि किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपके कार्य में पूरी तरह सहायता और मदद करेगा। नौकरी में ट्रांसफर से संबंधित कोई न्यूज मिल सकती हैं। लव- परिवार में कोई खुशखबरी मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें। स्वास्थ्य- अपनी सामर्थ्य से ज्यादा मेहनत करना ठीक नहीं है। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपने आपको उचित आराम भी देने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

*मीन* – पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी, साथ ही अनुभवी सदस्यों का मार्गदर्शन बना रहेगा। आज कोई भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए परिस्थितियां बनाएगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। नेगेटिव- अपने आपको चुस्त-दुरुस्त रखें। आलस और लापरवाही की वजह से समस्याएं बढ़ सकती हैं। तथा संबंधियों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर ही रहे। अगर कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है तो उसके समाधान के लिए किसी उच्चाधिकारी की मदद ले। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ बेहतर होंगी। तथा स्टाफ और कर्मचारियों का भी सहयोग बना रहेगा। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय मुनाफे की स्थिति में रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर आ सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में आपसी सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी। तथा प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- अत्यधिक सर्दी की वजह से जोड़ों अथवा नसों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। अपनी दिनचर्या और खान-पान मौसम के अनुकूल ही रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Related posts

आज का राशिफल

Bundeli Khabar

इस माह पहली बार पड़ेगा दो दिन का सूर्यग्रहण

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!