22.4 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0714 093251
मध्यप्रदेश

ज्वैलरी शॉप में दिनदहाड़े आंखों में मिर्ची झोंक कर हुई लूट

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सदर मैन रोड में ज्वेलरी शॉप दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट, दुकानदार की आंखों में मिर्ची झोंक कर डेढ़ लाख का माल लूट ले गया लूटेरा

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर स्थित सदर मेनरोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ज्वेलरी शॉप में पहुंचे बदमाश ने संचालक की आंखों में मिर्ची झोंकी और सोने की झुमकी लेकर भाग निकला. दुकान संचालन ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पीछा किया लेकिन लुटेरा भाग निकला. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश शुरु कर दी है।

इस संबंध में एडिशनल एसपी संजय अग्रवाल ने बताया कि सदर मेनरोड पर स्थित ज्वेलरी शॉप में दोपहर तीन बजे के लगभग एक युवक आया और उसने दुकान संचालक ने सोने की झुमकी देखने के लिए मांगी, दुकान संचालक ने ट्रे में झुमकी दिखाना शुरु किया, एक के बाद एक झुमकी देखता रहा, इस बीच युवक ने लालमिर्च पावडर निकालकर दुकान संचालक की आंखों में झोंका और करीब 30 ग्राम सोने की झुमकी लेकर भाग निकला, आंखों में मिर्ची डलते ही दुकान संचालक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने लुटेरे का पीछा किया लेकिन वह दो पहिया वाहन से भाग निकला, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, देखते ही देखते आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने दिन-दहाड़े हुई घटना पर आक्रोश जताया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद लुटेरे की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।


Bundelikhabar

Related posts

पत्रकार संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

मेडिकल कॉलेज में निजी एम्बुलेंस संचालकों की दबंगाई

Bundeli Khabar

नर्मदा जयंती पर भेड़ाघाट में निर्झरणी महोत्सव सम्पन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!