25.9 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220709 WA0020
महाराष्ट्र

एफडब्लू्आईसीई ने जताया डॉक्यूमेंट्री काली के पोस्टर का विरोध

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआईसीई) ने लीना मणिमेकलाई द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री काली के पोस्टर पर अपनी आपत्ति जताते हुए इसका विरोध किया है। एफडब्लूआईसीई के प्रेसिडेंट बी.एन. तिवारी ने कहा कि दुनिया भर में करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली डॉक्यूमेंट्री काली के पोस्टर की हम निंंदा करते हैं। लीना मणिमेकलाई द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री काली के पोस्टर पर मनोरंजन उद्योग के कार्यकर्ताओं, तकनीशियनों और अभिनेताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले एफडब्ल्यूआईसीई ने कहा है कि इससे हम सबको गहरा ठेस पहुंचा है और उन्हें एक श्रद्धेय देवी के इस तरह के चित्रण का कोई कारण नहीं दिखता है। यह लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के अलावा कुछ नहीं है। काली का पोस्टर बेहद निंदनीय है और इसे एफडब्लूआईसीई द्वारा स्वीकार नहीं किया जा सकता है। बी.एन. तिवारी ने कहा है कि एफडब्लूआईसीई निर्देशक लीना मणिमेकलाई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है और हम भारत में उक्त डॉक्यूमेंट्री के रिलीज का विरोध करते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

चरस के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

मातृ दिवस पर अग्निशिखा का कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह सम्पन्न

Bundeli Khabar

गैस सिलेंडर के अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!