30.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220702 WA0015
मनोरंजन

मल्लिका शेरावत अभिनीत सस्पेंस से भरी फिल्म RK/RKAY का ट्रेलर रिलीज

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। रजत कपूर के निर्देशन में बनी मल्लिका शेरावत अभिनीत अपकमिंग इंडियन मूवीमेकिंग कॉमेडी RK/RKAY एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों को फिल्मी दुनिया से जुड़े एक रहस्य के अंदर ले जाएगी। इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो एक सस्पेंस के साथ दर्शकों को फिल्म देखने के लिए मजूबर करता है।

फिल्म के ट्रेलर में दर्शाया गया है कि फिल्म एक चिंतित निर्देशक (आरके) की एक दिलचस्प कहानी के इर्द गिर्द घूमती है, जिसने अभी ही अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी की है, लेकिन एडिटिग रूम से आए एक फोन कॉल के बाद कहानी नया मोड़ ले लेती है जिसमें कहा जा रहा है कि नेगेटिव्स से हीरो मिसिंग है। फिल्म की कहानी आगे चलकर सिनेमाई दुनिया के पर्दे के पीछे की दुनिया में जाती है जहां RK और उनकी टीम हीरो को खोजती नजर आती है।

यहां देखें ट्रेलर:

ये फिल्म 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन इसके साथ ही फिल्म कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में पहले ही अपनी छाप छोड़ चुकी है, जिसमें शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, फ्लोरेंस में रिवर टू रिवर फेस्टिवल, बुकियॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल, ऑस्टिन फिल्म फेस्टिवल और पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शामिल हैं।

इस फिल्म को प्रियांशी फिल्म्स (प्रियम श्रीवास्तव और हर्षिता करकरे) द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में मल्लिका शेरावत, कुब्रा सैत, रणवीर शौरी, मनु ऋषि चड्ढा, चंद्रचूर राय, अभिजीत देशपांडे, अभिषेक शर्मा, ग्रेस गिरधर और वैशाली मल्हारा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
एनफ्लिक्स प्राइवेट लिमिटेड (नितिन कुमार और सत्यवर्रत गौड) एक मिथ्या टॉकी और प्रियाशी फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत ‘RK/Rkay’ को रजत कपूर द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

सिंगर संदीप की ‘राइट टू लेफ्ट’ अलबम रिलीज, मिले लाखों व्यूज

Bundeli Khabar

अक्षय भोसले के प्रोडक्शन हाउस ‘विले मीडिया’ ने अपने पहले प्रोडक्शन के साथ सफलता हासिल की

Bundeli Khabar

प्रथम यथाकथा इंटरनेशनल फिल्म एंड लिटरेचर महोत्सव का शुभारम्भ 

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!