26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0623 185655
मध्यप्रदेश

भीषण बस हादसे में 6 लोगों की मौत कई घायल

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

इंदौर। ब्यूरो
इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित भेरू घाट पर आज एक भीषण बस हादसा होने से काफी लोग हताहत हुए हैं लगातार भीषण एक्सीडेंट की घटनाएं सामने आ रहीं हैं, आज बस अचानक पलटने की घटना सामने आई है, जिसमें कई लोग सवार थे, हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल पहुंचाया।

इंदौर से खंडवा जा रही बस जब भेरु घाट पर पहुंची तो, तेज रफ्तार होने के कारण बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, इस भीषण हादस में 6 यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही 16 से 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

घटनास्थल पर 12 एंबुलेंस भेजी गई है, रेस्क्यू कार्य जारी है. इंदौर ग्रामीण आईजी राकेश गुप्ता का कहना है कि यात्रियों का रेस्क्यू कर इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में पहुंचाया जा रहा है, मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, माना जा रहा है कि मौत के आंकड़े के साथ गंभीर घायल यात्रियों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।


Bundelikhabar

Related posts

आयोजन: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मे शुरू हुआ श्री राम जन्मोत्सव

Bundeli Khabar

नृत्य गोपाल मंदिर में होगी आज पुष्प होली की धूम

Bundeli Khabar

उज्जैन को उद्योग एवं विज्ञान की नगरी बनायेंगे – मुख्यमंत्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!