23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220615 WA0009
महाराष्ट्र

विधायक के प्रयास से स्थानीय नागरिकों को मिली यातायात की बेहतर सुविधा

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

गर्मी के बाद बारिश में आम यात्रियों को मिलेगी राहत

मुंबई। मालाड पूर्व में दिंडोशी मुंबई विधानसभा की एक ऐसी विधानसभा है, जहां काफी संख्या में झोपड़पट्टी व गरीब आबादी अपना जीवनयापन करती है। विशेष तौर पर इस विधानसभा के अंतर्गत सुबह अप्पा पाड़ा, क्रांति नगर, संतोष नगर और पठानवाड़ी जैसे गरीब बस्ती के रहिवासियों को सुबह काम पर जाने व रात में आवागमन की काफी समस्या थी। यातायात की सुचारू व्यवस्था न होने से महंगाई की मार झेल रहे स्थानीय रहवासियों के लिए बेस्ट की बड़ी बस होने के कारण समयाभाव से आने- जाने में काफी दिक्कत हो रही थी।

उमस भरे गर्मियों में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।जिसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सुनील प्रभु के प्रयास से मामले को तत्काल प्रभाव से गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री से बात कर मिनी बस (वातानुकूलित) बस चालू कराया गया था।

IMG 20220615 WA0008

उसी रूट पर गंतव्य तक जहां पहले किराया 12 रुपए लगता था, अब किराया घटकर आधा मतलब 6 रूपये देना पड़ता है। छोटी बस होने के कारण ज्यादा ट्रैफिक की समस्या भी नहीं है और किराया कम होने से आम जनता को काफी राहत महसूस हो रही है। तो आगामी बारिश के दिनों में आम यात्रियों को भी इस यातायात से काफी सुविधा मिलेगी। इस सहकार्य से स्थानीय जनता ने विधायक सुनील प्रभु का आभार माना।


Bundelikhabar

Related posts

दादर माटुंगा सांस्कृतिक केंद्रातर्फे शिष्यवृत्तीधारकांच्या कार्यक्रमाचे आयोजन

Bundeli Khabar

यंदाही ठाणे महापालिकेची फिरती विसर्जन व्यवस्था,महापालिका आयुक्त डॉ.विपिन शर्मा यांची माहिती

Bundeli Khabar

युवक व युवति के पिटाई मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!