30.8 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220614 WA0019
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने ‘मेजर’ की टीम को दी बधाई साथ ही मिला सहयोग का आश्वासन

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। आलोचकों की प्रशंसा पर सवार होकर ‘मेजर’ ने दुनिया भर में 55 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म की टीम जिसमें लीड रोल में आदिवी शेष और सई एम मांजरेकर के साथ-साथ फिल्ममेकर शशि किरण टिक्का भी शामिल हैं, ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार से मुलाकात की।

‘मेजर’ के शानदार वेलकम और दर्शकों पर इसके प्रभाव के बाद, अदिवी ने मेजर संदीप उन्नीकृष्णन फंड की घोषणा की थी, जो न केवल दिवंगत मेजर की विरासत को आगे ले जाने की एक कोशिश है बल्कि देश भर में सीडीएस और एनडीए उम्मीदवारों की मदद करने का भी प्रयास है।

ऐसे में हाल ही में उद्धव ठाकरे से मुलाकात के दौरान आदिवी ने मेजर संदीप उन्नीकृष्णन फंड के बारे में विस्तार से चर्चा की, जिसमें सीएम ने उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया था। इतना ही नहीं उद्धव ठाकरे ने फिल्म और अभिनेताओं के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की और टीम को ऐसे अहम और रिलेवेंट टॉपिक पर फिल्म बनाने के लिए बधाई दी जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

फिल्म की टीम मुख्यमंत्री और उनके फैमिली के साथ बातचीत करके बेहद खुश दिखी, जिन्होंने 26/11 के दुर्भाग्यपूर्ण हमलों के दौरान अपने निजी अनुभव भी साझा किए। उद्धव ठाकरे की शुभकामनाओं और ‘मेजर’ को सपोर्ट देने के लिए, टीम ने उनके और उनके परिवार के लिए तुरंत स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने का भी वादा किया। ऐसे में फिल्म की टीम को हैरान करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने उन्हें तस्वीरों की एक किताब भी तोहफे में दी।

इस बात का जिक्र अपने सोशल मीडिया पर करते हुए, आदिवी ने लिखा कि महाराष्ट्र के माननीय सीएम श्री उद्धव ठाकरे से मिलने का अविश्वसनीय अवसर मिला। उन्होंने रक्षा उम्मीदवारों के लिए हमारे मेजर प्रॉमिस फंड के लिए अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया। यह एक अविश्वसनीय क्षण था। हमारी फिल्म के बारे में शानादर शब्दों के लिए धन्यवाद सर। हम अगले कुछ दिनों में पूरे परिवार को फिल्म दिखाएंगे। आदित्य ठाकरे जी से भी मिलकर बेहद खुशी हुई। हमारे कोशिशो के लिए एक पुल बनने के लिए महेश मांजरेकर जी को धन्यवाद।


Bundelikhabar

Related posts

शादी के खर्चे में कटौती कर बचे पैसो से गरीबो के लिए तीन दिवसीय नि:शुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन

Bundeli Khabar

प्रभास करेंगे होम्बले फिल्म्स की तीन बड़ी फिल्म

Bundeli Khabar

कोकणच्या विकासासाठी एकत्र या – संजय यादवराव यांचे आवाहन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!