मुंबई। फैशन ब्रांड मैक्स ने मैक्सस मॉल में आयोजित ग्रैंड फिनाले में अपने मैक्स लिटिल आइकन 2022 का समापन किया. इस स्पर्धा में मैक्स लिटिल आइकन ने लिटिल चैंप्स और दिवा को गाने, डांस, पेंटिंग और फैशन शो प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसमें 13 हजार से अधिक प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया.
भायंदर, वसई और नालासोपारा में ऑडिशन हुए जहां मुंबई सहित कई जगहों से सभी उम्र के बच्चों ने एक अद्भुत प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया. मैक्स लिटिल आइकॉन्स ग्रैंड फिनाले के 10वें संस्करण ने अपने विजेताओं की घोषणा की. गाने के लिए आकांक्षा त्रिपाठी, डांस के लिए सद्दाम सैय्यद, पेंटिंग के लिए विलास भोयर और फैशन शो परीक्षक मोहक खुराना रहे.
पश्चिम भारत मैक्स फैशन के क्षेत्रीय व्यापार प्रमुख देवेश कुमार ने कहा कि यह मैक्स लिटिल आइकॉन का हमारा 10वां संस्करण है. हम इस साल भारत भर के कई शहरों में मैक्स लिटिल आइकन की मेजबानी करने और अधिक से अधिक परिवारों और बच्चों तक पहुंचने के लिए तैयार हैं.
Home » फैशन ब्रांड मैक्स लिटिल आईकॉन 2022 के विजेताओं की घोषणा

