29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0605 2155412
मध्यप्रदेश

खाई में गिरी यात्री बस: 22 लोगों की मौत

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

दिल्ली/ब्यूरो

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एनएच-94 पर डामटा से दो किमी आगे जानकीचट्टी के पास रविवार देर शाम एक बस गहरी खाई में गिर गई। बस में 22 लोगों के मरने की सूचना है। बस में सवार लोग मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थ यात्री बताए जा रहे हैं।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से भक्तों की एक टोली उत्तराखंड के चारों धाम दर्शन करने गए हुए थे जो बस के माध्यम से यमनोत्री की ओर जा रहे थे शाम होते बस खाई में गिर गई जिससे यह दुखद हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही प्रशासन-पुलिस अलर्ट मोड पर आ गया है। एक एम्बुलेंस बडकोट, एक एम्बुलेंस नोगांव और एक एम्बुलेंस नैनबाग से रवाना की गई है। बस में घटना के वक्त करीब 27-28 लोग बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई है।


Bundelikhabar

Related posts

माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया बच्चों का विद्यारंभ संस्कार

Bundeli Khabar

डॉ. आदर्श विश्नोई के अथक प्रयासों से सीएचसी पाटन का हुआ कायाकल्प

Bundeli Khabar

छतरपुर जिले में समृद्धि अभियान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!