23.7 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220605 WA00122
मनोरंजन

‘हनीमून’ के बाद जैस्मीन भसीन जुलाई से शुरू करेंगी अगली फिल्म की शूटिंग

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। अभिनेत्री जैस्मिन भसीन अपनी दीवाली रिलीज़ फिल्म ‘हनीमून’ के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं इस फिल्म में उनके साथ गिप्पी ग्रेवाल नजर आएंगे इतना ही नहीं जैस्मिन ने अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म को महेश भट्ट ने लिखा है और विक्रम भट्ट और के सारा सारा प्रेजेंट करेंगे।
लोनेरेंजर और ज़ी द्वारा निर्मित इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन मनीष चव्हाण द्वारा किया जायेगा जो इस फिल्म के साथ निर्देशन की कदम रख रहे हैं।

हाल ही में अपनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘हनीमून’ की शूटिंग पूरी कर चुकी, जैस्मीन भसीन, बड़ी ही तेजी से बॉलीवुड रुख कर रही है, और वे जुलाई के अंत में अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हालांकि इस अनटाइटल्ड फिल्म से जुड़ी जानकारी अभी तक आउट नहीं की गई है परंतु ऐसा कहा जा रहा है कि जैस्मीन एक दिलचस्प भूमिका नज़र आएंगी जो उनके प्रशंसकों को निश्चितरूप से आश्चर्यचकित कर देगा। वे इस फिल्म पर काम शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।


Bundelikhabar

Related posts

अंधविश्वास के प्रति सजगता को दर्शाती शॉर्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’

Bundeli Khabar

सफल होने के लिए ‘लगे रहना और डंटे रहना’ पड़ता है – रेयान सिद्दीकी

Bundeli Khabar

वेदना से संवेदना तक ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!