31.9 C
Madhya Pradesh
May 19, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 3 जून, शुक्रवार ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, चंद्रमा कर्क राशि में गमन कर जाएंगे और भगवान सूर्य अभी वृष राश‍ि में व‍िराजमान हैं जिसके कारण ग्रह-नक्षत्र वृद्धि योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। मिथुन और कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं। कर्क राशि वाले लोगों को अचानक फायदा होने के योग हैं। सिंह और मीन राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। कन्या राशि वालों के कामकाज में आ रही रुकावटें दूर हो जाएंगी। धनु राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। मन मुताबिक काम होने से राहत मिलेगी। अपने में अद्भुत ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आपकी कार्य क्षमता में भी इजाफा होगा। युवाओं का कोई सपना साकार हो सकता है। नेगेटिव- दिल के बजाए दिमाग से निर्णय ले। भावुकता और आलस की वजह से बनते कार्यों में विघ्न पड़ सकता है और कुछ उपलब्धियां भी हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। यह समय बहुत ही ध्यान पूर्वक व्यतीत करने का है। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्याे में अभी ज्यादा सुधार होने की उम्मीद नहीं है। इसमें मेहनत अधिक और परिणाम कम जैसी स्थिति रहेगी। नौकरी में भी परिस्थितियां भी विपरीत ही चल रही हैं। अचानक ही कोई समस्या सामने आ सकती हैं। लव- घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ भी मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द व बेचैनी महसूस हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*वृष* – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कामों से संबंधित रूपरेखा बना लें। दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। संतान से शुभ समाचार मिलने से बहुत राहत मिलेगी। आप तनावमुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- खास मित्र के साथ किसी वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज ही करें। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर मान करने की जरूरत है। जिससे कि वह अपने आप को उपेक्षित महसूस ना करें। व्यवसाय- व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। लापरवाही की वजह से पार्टियां टूट सकती हैं। अपमानजनक स्थिति बनने की आशंका है। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि अधिकारियों के साथ संबंध खराब न हो। लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामान्य से बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी महसूस होगी। उचित खानपान और आराम में भी ध्यान देने की आवश्यकता है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

*मिथुन* – पॉजिटिव- आपको अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। सुकून और खुशी महसूस करेंगे। कुछ समय से आप खुद में अद्भुत बदलाव महसूस करेंगे। इस समय के द्वारा की गई मेहनत के निकट भविष्य में बहुत ही उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत गतिविधियों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें। ज्यादा सोच-विचार करने से कई उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने का प्रयास करें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह रहेंगी। पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए दिन शुभ है। क्योंकि पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। मेहनत के दम पर नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। लव- परिवार में कुछ वैचारिक मतभेद रहेंगे। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव दर्द महसूस हो सकता है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*कर्क* – पॉजिटिव- आज किसी काम में अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बन रही है। अपने काम के प्रति एकाग्रचित्त रहें। इसके लिए कोई छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को भी किसी कंपटीशन में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव- अपने व्यवहार में नरमी बनाकर रखें। गुस्से और जिद में आकर संबंध खराब हो सकते हैं। आय के साथ साथ खर्चों की भी स्थितियां रहेंगी। जिसकी वजह से मन कुछ अशांत रहेगा। यह समय किसी भी तरह की आवाजाही करने के लिए उचित नहीं है।
व्यवसाय- आपके पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्र अच्छे होने की वजह से व्यवसाय संबंधी नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए इन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस अभी मंद ही रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए सुखद स्थिति बन रही हैं। लव- परिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में सात्विकता रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य- गैस और कब्ज जैसी शिकायत से परेशान रह सकते हैं। पानी अधिक से अधिक पिये। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह* – पॉजिटिव- समय और भाग्य आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। मेहनत की उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। इसलिए अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। अगर प्रॉपर्टी संबंधी योजना फलीभूत होने का समय आ गया है। नेगेटिव- इस समय भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। आप अपनी कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूल सकते हैं या खो सकते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। दिल बजाए दिमाग से निर्णय लें। व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों पर अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि कर्मचारियों में आपस में कोई फूट पड़ सकती हैं। जिसका असर आपके व्यवसाय की कार्य क्षमता पर आएगा। मीडिया या फोन द्वारा ही कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। लव- दांपत्य जीवन में भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता रहेगा। जिससे घर परिवार में भी वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

*कन्या* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में जो रुकावटें आ रही थी, आज उन कार्यों का पूरा होने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। नौकरी या विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। नेगेटिव- कोई रुकी हुई पेमेंट या उधार दिया हुआ पैसा रुक जाने से आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। जिसकी वजह से घर में भी तनाव हो सकता है। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। इसलिए अपने विचारों को सकारात्मक रखना अति आवश्यक है। व्यवसाय- व्यवसायिक पार्टियों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी और कोई बड़ा ऑर्डर भी मिलने की संभावना बन रही है। इसलिए अपने व्यवसायिक गतिविधियों पर बहुत अधिक एकाग्रचित्त रहें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखने की आवश्यकता है। लव- घर के सभी सदस्य अपनी अपनी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। परंतु आपसी सामंजस्य बनाए रखने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर व थायराइड जिन व्यक्तियों को है, वे लोग लापरवाही ना बरतें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*तुला* – पॉजिटिव- सकारात्मक दृष्टिकोण रखे तथा योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। आपको अपने प्रयत्नों में सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन भी मजबूत होंगे। किसी अविवाहित सदस्य के लिए उचित रिश्ता भी आने की संभावना है। नेगेटिव- कभी-कभी आपकी लापरवाही की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से स्वभाव में भी अकारण ही गुस्सा व चिड़चिड़ापन रहेगा। अपना आत्मविश्वास ऊर्जा बनाकर रखना जरूरी है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सहयोगी और कर्मचारियों पर अधिक विश्वास ना करके सभी निर्णय स्वयं ही ले। क्योंकि किसी अन्य की सलाह आपका नुकसान का कारण बन सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऊपर आज कार्यभार की अधिकता रहेगी। लव- आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचार आपकी मनो स्थिति को विचलित कर सकते हैं। जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आपने अपनी दिनचर्या में जो परिवर्तन किया है, उसका सकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी प्रकार का कार्य करने के लिए आज का दिन उत्तम है। घर के रखरखाव संबंधी शॉपिंग भी होगी। नेगेटिव- विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से दिक्कत आ सकती हैं। कोई पुरानी नकारात्मक बात दोबारा उठने से नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब होने की आशंका भी लग रही है। व्यवसाय- इस समय वर्तमान व्यवसाय की गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में परेशानी हो सकती है। कोई सरकारी कार्य रुका हुआ है, तो हल होने की अधिक संभावना है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने गुस्से व ईगो पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य- कुछ थकान व आलस जैसी स्थिति महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*धनु* – पॉजिटिव- घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। किसी वास्तुविद के साथ अवश्य विचार विमर्श करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सिर्फ प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट बनाना अति आवश्यक है। नेगेटिव- प्रॉपर्टी और व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन रही है। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। अपने सामान की देखभाल स्वयं करें, चोरी होने अथवा खोने की संभावना लग रही हैं। व्यवसाय- घर के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में भी व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों की गतिविधियों पर पूरा ध्यान रखें, लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। लव- घर का वातावरण मधुर बनाकर रखने में आप का विशेष सहयोग रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती हैं। उचित खानपान ले। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

*मकर* – पॉजिटिव- बच्चों से संबंधित कोई समस्या का हल मिलने से राहत पूरी स्थिति रहेगी। कोई पारिवारिक यात्रा संबंधी वे प्रोग्राम बन सकता है दूसरों के काम में अधिक ध्यान देने की अपेक्षा अपने व्यक्तिगत कार्य पर ध्यान अधिक केंद्रित रखें। नेगेटिव- अपरिचित लोगों से ज्यादा मेल मिलाप ना रखें। आप को धोखा मिल सकता है। कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। बच्चों की समस्याओं को सुने और अनिका सहयोग करें। व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। जिसकी वजह से आप अपने लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का भी कोई टारगेट हासिल हो सकता है। लव- विवाहित जीवन सुख मय रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित बनाकर रखना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व बुखार हो सकता है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*कुंभ* – पॉजिटिव- सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में आप अपना योगदान अवश्य दें। इससे आपका संपर्क दायरा और पहचान बढ़ेगी। विद्यार्थियों को भी पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। नेगेटिव- कोई भी नकारात्मक परिस्थिति गुस्से की वजह शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। युवा वर्ग विशेष रुप से अपने मनो स्थिति को काबू में रखें। ध्यान रखें कि आज खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। व्यवसाय- वर्तमान में चल रहे व्यवसायिक कामों में क्वालिटी पर अधिक ध्यान दें। ये ऑर्डर आपको बहुत मुनाफा दे सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी निकट भविष्य में तरक्की के सुअवसर प्राप्त होने वाले हैं। इसलिए अधिकारियों से अपने संबंध मधुर बनाए रखें। लव- आपके कार्य में जीवन साथी का महत्व पूर्ण सहयोग रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मानहानि का कारण बनेंगे। स्वास्थ्य- एक्सीडेंट या चोट लगने की संभावना है। थोड़ी सावधानी बरतें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

*मीन* – पॉजिटिव- घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी प्लान बनेंगे। बुजुर्गों का मान सम्मान व आदर बनाकर रखें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय का निर्माण करेगा। जिससे सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। नेगेटिव- कोई भी योजना अथवा कार्य जल्दबाजी में ना करें। इससे आप नुकसान में रह सकते हैं। स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। घर का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त हो सकता है। व्यवसाय- इस राशि वालों के लिए व्यवसायिक परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का भी कोई टारगेट पूरा होने से तरक्की मिलने के शुभ अवसर बनेंगे। लव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद प्रमोद में व्यतीत करें। इससे सभी को प्रसन्नता मिलेगी।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। साथ ही अपना भी गर्मी और पॉल्यूशन से बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: जानिए आजका राशिफल

Bundeli Khabar

आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!