22 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220602 WA0006
व्यापार

दीपक श्रीवास्तव ने बताया कैरियर में ब्लाकचेन और अपस्किलिंग का महत्व

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। लखनऊ के एक साधारण से परिवार से आने वाले दीपक श्रीवास्तव की जीवन पर्यंत सीखने की यात्रा शुरु होती है जब ब्लाकचेन जैसी नयी तकनीकी से प्रति उनकी जिज्ञासा ने उन्हें अपना जुनून पूरा करने के काम में लगा दिया। ईटीएल डेवलपर के तौर पर वरिष्ठ सलाहकार का काम करने के दौरान रोज की एकसरसता को तोड़ने के लिए दीपक ने नए कौशल हासिल करने के लिए आनलाइन डिग्रियां लेनी शुरु की।

जनसंपर्क अधिकारी, प्रोग्रामर एनालिस्ट, सीनियर एसोसिएट और एसोसिएट कंसल्टेंट के पदों पर काम करने के आठ साल के अनुभव के साथ दीपक प्राडक्ट डेवलपमेंट पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहते थे। यह महसूस करने के बाद दीपक ने इच्छित दिशा में अपना कैरियर ले जाने के लिए अपग्रेड प्रशिक्षु होने का विकल्प चुना और खुद को अपग्रेड यूनिवर्सिटी की सहयोगी आईआईआईटी बंगलौर के एक्जीक्यूटिव पीजीपी इन साफ्टवेयर डेवलपमेंट एंड ब्लाकचेन के कोर्स में इनरोल किया।
चार साल काम करने के बाद एक छात्र के तौर पर आनलाइन क्लासरुम में जाना एक ताजा अनुभव रहा, जहां का सेटअप हर एक पर ध्यान केंद्रित करने वाला हो और जहां हर कोई एक सहयोगी मानसिकता के साथ सीखता है, दीपक ने बताया। एक माड्यूल के तौर पर दीपक ने श्रेष्ठ क्यूरेटेड सीमित समय के कोर्स में सहयोगी प्रशिक्षकों व फैकेल्टी के जरिए इथ्रीईम, हाइपरलेजर फैब्रिक, डिस्ट्रीब्यूटेड एप्लीकेशन डेवलपमेंट के प्रयोग सीखने के साथ इंडस्ट्री लेवल प्रोजेक्ट पर काम किया। इसका नतीजा यह रहा है कि उन्होंने एक वैश्विक मोटर व्हीकल निर्माता कंपनी में सीनियर ब्लाकचेन इंजीनियर का पद हासिल किया और महज एक साल में उनके वेतन में 2.6 गुना की वृद्धि हुयी।

अपने प्रोफेशनल अनुभवों को साझा करते हुए दीपक श्रीवास्तव ने कहा, ‘’मैं दोहराने वाले टास्क को खत्म करते हुए ग्राहक केंद्रिक प्रोडक्ट के आयडिया पर ध्यान लगाना चाहता हूं। इस आकांक्षा को पूरा करने के लिए मैंने कौशल बढ़ाने, साफ्टवेयर डेवलपमेंट और ब्लाकचेन सीखने को चुना जिसने ब्लाकचेन तकनीकी के सिद्धांतो को स्पष्ट किया जो किसी भी डोमेन, उद्योग या निजी व सार्वजनिक क्षेत्र में कहीं भी प्रयोग में लायी जा सकती है। आज मुझे मेरे करीबी लोग शेल्डन कूपर आफ ब्लाकचेन के नाम से जानते हैं क्योंकि मैंने अपनी शिक्षा का उपयोग अपने कैरियर में परिवर्तन लाने में किया, जिस दिशा में मैं चाहता था। और अपग्रेड ने इस परिवर्तन को समावेशी, सहयोगी व लचीले आनलाइन कोर्स के जरिए संभव कर दिखाया जिसे गहरायी से साफ्टवेयर डेवलपमेंट और ब्लाकचेन के बीच विभाजित किया गया जिससे हम जैसे सीखने वाले उद्योगों व संस्थाओं की मांग के मुताबिक तैयार हो सकते हैं।

आज के चुनौतीपूर्ण समय और गतिशील जाब मार्केट में अपेक्षाओं को देखते हुए ब्लाकचेन की जरुरत पहले के मुकाबले खासी महत्वपूर्ण हो गयी है। प्रखर छात्र होने के बाद भी उद्योगों के लिए जरुरी कौशल हासिल किए व विषयवस्तु का गहन अध्ययन के व बिना परिणाम उन्मुख शिक्षा प्राप्त किए कोई भी अपने कैरियर में इच्छित विकास नही हासिल कर सकता है पहले की अवधारणा की तरह अब शिक्षा केवल कालेज की डिग्री पर ही समाप्त नहीं हो जाती है। ये एक जीवनपर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है जिसे दीपक ने चुना और सफलता हासिल की।


Bundelikhabar

Related posts

स्टडी ग्रुपकडून फ्लोरिडा अटलांटिक युनिव्हर्सिटीसोबत नवीन यूएस सहयोगाची घोषणा

Bundeli Khabar

ट्रेल का ‘माय फ्रेंड गणेशा’ कैम्पेन

Bundeli Khabar

सेन्सेक्सचा सावध पवित्रा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!