31.8 C
Madhya Pradesh
May 14, 2024
Bundeli Khabar
Home » शनि जयंती बिशेष राशिफल: जानिए कैसा होगा दिन
ज्योतिष

शनि जयंती बिशेष राशिफल: जानिए कैसा होगा दिन

*30 मई, सोमवार ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है तथा कृतिका नक्षत्र है।आज वट सावित्री व्रत है सुहागन महिलाएं बरगद वृक्ष की पूजा करती हैं। पति के दीर्घायु के लिए यह व्रत रखा जाता है।आज सर्वार्थ सिद्धि योग में शनि जन्मोत्सव भी होने के कारण सुकर्मा और वर्धमान नाम के शुभ योग रहेंगे। जिससे मेष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। निवेश के लिए दिन अच्छा है। कर्क राशि वाले लोगों को उपलब्धियां मिल सकती हैं। धनु राशि वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। मीन राशि वाले लोगों को ग्रहों का पूरा साथ मिलेगा। वहीं अन्य राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- इस समय बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। कोई पॉलिसी अथवा व्यवसाय निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- कोर्ट केस संबंधी कोई मामला अटका हुआ है तो अभी उससे राहत मिलने की ज्यादा उम्मीद नहीं लग रही है। फाइनेंस से संबंधित कुछ परेशानी रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें तथा घरेलू खर्च का संतुलित बजट बनाना भी अति आवश्यक है। व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यप्रणाली और क्वालिटी को लेकर समझौता न करें। इस समय प्रतिद्वंद्वी आपके सामने कड़ी चुनौती खड़ी कर सकते हैं। नौकरी में बॉस व अधिकारी आज भी आप को कार्यभार दे सकते हैं। परंतु साथ ही पदोन्नति की भी संभावना है। लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के दुष्प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपनी दिनचर्या एकदम सुव्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

*वृष* – पॉजिटिव- घर में किसी नजदीकी संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान भी रहेगा। बजट बिगड़ सकता है फिर भी परिवारिक खुशी के आगे यह नगण्य रहेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों को नजरअंदाज ना करें। इन सब क्रियाकलापों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है। जिसकी वजह से भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। सामंजस्य पूर्ण दिनचर्या रखें। व्यवसाय- कार्य विस्तार संबंधी किसी भी योजना को कार्य रूप देने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। कारोबार में इस ज्यादा मेहनत और परिश्रम की आवश्यकता है। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। लव- वैवाहिक जीवन में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। प्रसंग बदनामी व अपयश का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*मिथुन* – पॉजिटिव- घर परिवार में कुछ योजनाओं को लेकर आपसी विचार-विमर्श होगा और बेहतरीन हल भी निकलेगा। आप कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह सब कुछ हासिल कर सकते हैं जिसकी आपने तमन्ना की है। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद इस समय आपके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रहेगी। नेगेटिव- आर्थिक कशमकश रह सकती है। कहीं भी धन संबंधी निवेश ना करें क्योंकि पैसा वापस मिलना बहुत मुश्किल रहेगा। विद्यार्थियों को अपने प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में बेहतरीन उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं। सिर्फ क्वांटिटी के चक्कर में क्वालिटी के साथ किसी प्रकार का भी समझौता ना करें, कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकल सकता है या डील भी कैंसिल हो सकती है। लव- जीवनसाथी तथा बच्चों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों मे मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- थकान की वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। परंतु थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

*कर्क* – पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपका कोई खास कार्य बन सकता है। परिवार के साथ खुशी से दिन बीतेगा। कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी। नेगेटिव- नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं ना कहीं रिक्तता का एहसास रहेगा। और अगर मनन करें तो इसकी वजह कुछ भी नहीं रहेगी। अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी गतिविधियों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। वरना आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। ऑफिशियल कार्यों को आप पूरी गंभीरता व संजीदगी से लेंगे। इस समय यह ध्यान रखना आवश्यक है, कि पेपर वर्क में किसी तरह की लापरवाही ना हो। लव- पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। किसी खास मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा बातें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत व परिश्रम की वजह से थकान व बदन दर्द जैसी स्थिति रहेगी। समय-समय पर आराम अवश्य ले। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*सिंह* – पॉजिटिव- संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी सम्मेलन या समारोह में जाने का अवसर प्राप्त होगा। सम्मान के साथ आपकी आवभगत भी रहेगी। घर में मेहमानों की आवाजाही भी रह सकती है। नेगेटिव- आपको अपने गुस्से व आवेश पर जरूर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा या विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने निर्णय ही सर्वाेच्च रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों का स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है। व्यवसाय- बिजनेस संबंधित कोई लंबित पड़ा सरकारी मामला हल हो सकता है। व्यापार में विस्तार की योजना पर काम शुरू होगा। मशीनरी, नई तकनीक आदि का प्रयोग सफल रहेगा। नौकरी पेशा लोग सचेत रहें क्योंकि वह किसी उलझन में पड़ सकते हैं। लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी नजदीकी मित्र के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर भी होगी।
स्वास्थ्य- आपका व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ रखेंगे। सिर्फ थायराइड से परेशान लोगों को जांच करवानी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

*कन्या* – पॉजिटिव- बच्चों के साथ धैर्य रखते हुए व्यवहार करें, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और आपका मान-सम्मान भी करेंगे।। कई प्रकार के खर्चों का भी समय है परंतु आप मैनेज कर लेंगे। अपनों के साथ मनोरंजन, शॉपिंग आदि में भी समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- रिश्तेदारों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। कोई ऐसी बात मुंह से निकल सकती है जिससे संबंध खराब होने की आशंका है। बेहतर होगा कि खुद को व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रखें। व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। नई पार्टियों तथा नए लोगों से व्यवसायिक संबंध स्थापित करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। किसी की बातों में आकर आपका अहित हो सकता है। नौकरी में सहकर्मी आप के विरुद्ध उच्च अधिकारियों के कान भर सकते हैं। लव- घर परिवार में आपसी सौहार्द तथा प्रेम बना रहेगा। विपरीत परिस्थितियों के कारण प्रेम संबंधों के उजागर होने की आशंका है। स्वास्थ्य- कब्ज, वायु विकार आदि जैसी समस्या रह सकती हैं। खानपान हल्का ही रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*तुला* – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं और इच्छाओं को मूर्तरूप देने का उत्तम समय है। इस समय का उचित सदुपयोग करें। आप में हर कार्य को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्त्री वर्ग विशेष रूप से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगी। नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी ग्रुप अथवा कार्यक्रम के बीच लोगों के साथ वार्तालाप करते समय आप की मानहानि की स्थिति बन सकती है या आप के सम्मान को ठेस पहुंच सकती हैं। किसी विशेष कार्य को लेकर उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। व्यवसाय- पुरानी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को बेहतर बना कर रखें। काम की क्वालिटी में सुधार होने की वजह से आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरी में किसी ऑफिशियल यात्रा के वजह से आज छुट्टी का लुफ्त नहीं उठा पाएंगे। लव- पति-पत्नी में चल रहे मतभेद दूर होंगे। सोशल मीडिया तथा प्रेम संबंधों से इस समय किनारा कर ले तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी और खांसी, जुखाम हावी हो सकते हैं। अपनी दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव तथा कई अवसर सुलभ होंगे। कुछ नया सीखने में भी समय व्यतीत होगा। यही अनुभव आगे व्यवहारिक जीवन में आपके काम आएगा। सुखद दिन व्यतीत होगा। नेगेटिव- पारिवारिक वातावरण में कहीं ना कहीं अशांति महसूस होगी। भाइयों के साथ तालमेल कुछ कमजोर हो सकता है। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। कोई भी अनुचित कार्य अथवा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित छोटी से छोटी बारीकियों का भी गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। आप उचित निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। मार्केटिंग तथा जनसंपर्क का दायरा बढ़ाएं। ऑफिस में आपकी बेहतरीन कार्यप्रणाली की सराहना होगी। लव- किसी नजदीकी सदस्य द्वारा बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में हल्का फुल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। योगा तथा व्यायाम आपको स्वस्थ रखेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*धनु* – पॉजिटिव- आज सुखद अनुभव व्यतीत होगा। धन लाभ की स्थिति बन रही है। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम संभव हो सकता है। अपनों का सहयोग बना रहेगा। युवा वर्ग को इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- अपनी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरी पर काबू पाना जरूरी है। खास ध्यान देने योग्य बात यह है कि आपको हर किसी पर विश्वास नहीं करना है। क्योंकि कोई ऐसी बात हो सकती है जिसकी वजह से आपकी आलोचना होगी।
व्यवसाय- किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से व्यवसायिक निर्णय लेने में आसानी रहेगी। हालांकि कार्य क्षेत्र में आज कुछ परेशानियां महसूस होगी। इनसे उबरने के लिए बहुत अधिक मेहनत तथा परिश्रम की जरूरत है। युवाओं को नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं। लव- पारिवारिक लोगों का सहयोग रहेगा। मित्रों का साथ भी आपको संबल व सहायता प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत रह सकती है। इस समय स्वास्थ्य में बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

*मकर* – पॉजिटिव- आज किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपका खास कार्य संपन्न हो सकता है। रूपए-पैसे से संबंधित भी कुछ गतिविधियां रहेंगी। मानसिक रूप से आप सुकून का अनुभव करेंगे। किसी समारोह या पार्टी में भी व्यस्तता रह सकती हैं। नेगेटिव- बच्चों को लेकर किसी प्रकार की चिंता रहेगी। अनावश्यक ही डर व बेचैनी की स्थिति रहेगी। जिसकी वजह से आप अपनी क्षमता व योग्यताओं का भरपूर इस्तेमाल करने में असमर्थ रह सकते हैं। व्यवसाय- कामकाज में बहुत अधिक गंभीरता व एकाग्रता रखना जरूरी है। लापरवाही से कोई बड़ा ऑर्डर निरस्त हो सकता है। जिसकी वजह से आर्थिक नुकसान की संभावना है। इनकम टैक्स ,सेल टेक्स जैसे कामों को कंप्लीट रखें। लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित तथा गंभीर रहेंगे। स्वास्थ्य- संतुलित आहार के साथ-साथ शारीरिक परिश्रम व व्यायाम जैसी बातों पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्यशाली रंग- सफेद , भाग्यशाली अंक- 4

*कुंभ* – पॉजिटिव- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। रुकावटों के बावजूद आप महत्वपूर्ण कामों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। मित्रों व सहयोगियों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।
नेगेटिव- अपने बजट को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सीमित व संतुलित रखें। भूमि या वाहन के लिए अगर ऋण लेने का विचार बन रहा है, तो उस पर एक बार पुनःविचार अवश्य करें। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में उचित जानकारी के अभाव के कारण कोई कार्य रुक भी सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का भी अनुसरण करें। शेयर बाजार व तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी से काम करें। विस्तार की योजना पर भी निवेश फायदेमंद रहेगा। लव- पति-पत्नी में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि समस्याओं को आपस में ही बैठकर सुलझाएं। स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। व्यसन और तनाव जैसी स्थितियों से दूर रहे। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*मीन* – पॉजिटिव- इस समय बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। अगर मन में कोई दुविधा है तो उसे किसी नजदीकी मित्र से अवश्य शेयर करें। निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। दैनिक कार्यों के साथ-साथ आप अन्य कार्य बड़ी सहजता से पूरा कर पाएंगे। नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें तथा हस्तक्षेप ना करें। अन्यथा परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। और कुछ लोगों के मध्य अपमानित भी होना पड़ सकता है। पैसा आने से पहले जाने का रास्ता भी तैयार रहेगा इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। व्यवसाय- कारोबार में पारदर्शिता रखना अत्यंत आवश्यक है। अगर प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से पेपर वगैरा अवश्य चेक करवाएं। अगर किसी संबंधी के साथ पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय करने की योजना है, तो पहले उसकी सभी पहलुओं से संबंधित आपसी विचार विमर्श अवश्य कर ले। लव- पारिवारिक सदस्य हर मुश्किल से मुश्किल स्थिति मे आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। प्रेम प्रसंगों के मामलों से खुद को दूर ही रखें तो अच्छा है। स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी जुकाम व एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती हैं। रोग निवृत्ति के प्राकृतिक तरीकों पर अधिक भरोसा करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!