34.6 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220525 WA0003
व्यापार

क्लीयरट्रिप तत्काल के साथ सभी घरेलू उड़ानों और होटलों पर सीधे 50% की छूट

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। भारत के सबसे तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन ट्रैवल प्लैटफॉर्म क्लीयरट्रिप ने ‘‍क्लीयरट्रिप तत्काल’ की पेशकश की है। यह ओटीए अनुभाग में उद्योग के लिये प्रथम पहल है। 25 मई 2022 से हर दिन दोपहर 12 बजे के बाद क्लीयरट्रिप और फ्लिपकार्ट ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स सीमित बुकिंग्स पर सारी घरेलू उड़ानों और होटलों पर सीधे 50% छूट प्रदान करेंगे।

इस पहल को शुरू करने के लिये क्लीयरट्रिप ने अपना सबसे नया कैम्पेन ‘अब इससे अच्छी क्या गुड न्यूज!’’ 2 आकर्षक विज्ञापन फिल्मों के माध्यम से लॉन्च किया है। यह विज्ञापन सभी डिजिटल मंचों पर चल रहे हैं और इन्हें आउटडोर तथा डिजिटल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

यह कैम्पेन यात्रियों को यात्रा की बुकिंग्स पर अभूतपूर्व छूट के बारे में सूचित करता है। यह तेज गर्मी वाले मौसम में यात्रा के क्षेत्र के लिये महत्वपूर्ण समय पर उपभोक्ताओं को आकर्षित करना चाहता है। इस समय यात्रियों के बीच माँग उछाल पर है।

इस इंटरनेशनल विमेंस डे पर क्लीयरट्रिप ऐसी महिलाओं के सम्मान में एक प्लैटफॉर्म देना चाहती है, जिनके व्यवसाय और पहलकदमियाँ यात्रा को एक आनंददायक अनुभव बनाती हैं उद्योग के लिये पहली एक पहल में ग्राहक रोजाना क्लीयरट्रिप वेबसाइट, मोबाइल ऐप और फ्लिपकार्ट ट्रेवल पर भी दोपहर 12 बजे से छूट पा सकते हैं।

क्लीयरट्रिप के सीएमओ कुणाल दुबे ने कहा कि हम यात्रा के लिये अभूतपूर्व माँग देख रहे हैं और यह माँग बीतते समय के साथ केवल बढ़ेगी। यात्री अपने अगले अवकाश के लिये निकलने की तैयारी में हैं और हम क्लीयरट्रिप तत्काल को लॉन्च करके रोमांचित हैं। यह पेशकश ओटीए के क्षेत्र में अभूतपूर्व ऑफर्स दे रही है। क्लीयरट्रिप तत्काल के माध्यम से हम उन सभी उपभोक्ताओं को सुलभता देना चाहते हैं, जो यात्रा करना चाहते हैं, ताकि वे निश्चिंत होकर आगे बढ़ें औरअपनी लंबे समय से प्रतीक्षित यात्रा की योजना बनाएं। अब हम हर अच्छी खबर को बेहतर बना रहे हैं, ताकि हमारे उपभोक्ता आराम से आनंद की एक लंबी यात्रा की बुकिंग कर सकें, जो उनकी जेब पर भारी न हो। आपको केवल इस मौके का फायदा उठाना है। हम एकमात्र ओटीए हैं, जो सारी घरेलू उड़ानों और होटलों पर सीधे 50% की छूट दे रहे हैं। यह क्लीयरट्रिप का ‘हैप्पी ट्रेवल्स, हैप्पी मेमोरीज!’ कहने का अपना तरीका है।


Bundelikhabar

Related posts

एंजल वन के ग्राहकों की संख्या में 96.9% की वार्षिक वृद्धि

Bundeli Khabar

डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्थ केयर इनोवेशन गोदरेज इंसुलीकूल लॉन्च

Bundeli Khabar

ओरिगो ने अपने ई-मंडी प्लेटफॉर्म के माध्यम से पहला एफपीओ ट्रेड पूरा किया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!