27.5 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220523 WA0009
मध्यप्रदेश

धामोनी वाले बाबा का सालाना उर्स 27, 28 व 29 मई को

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

सर्वधर्म, कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मोहम्मद इशहाक वली शामी उर्फ बाबा बालजती शाह रह.अलैह धामोनी वाले बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स क्षेत्रीय विधायक एवं उर्स कमेटी अध्यक्ष श्री तरबर सिंह लोधी ( बंटू भैया ) के मुख्यातिथ्य में 27 मई से 29 मई तक सम्पन्न होगा। बाबा के सालाना उर्स की शुरुआत  27 मई शुक्रवार को वाद नमाज जुमा संदली चादर के साथ होगी तथा बाद नमाज इशा मीलाद शरीफ होगी। 28 और 29 मई को अमान अफजल कव्वाल पार्टी मुजफ्फर नगर और शाहिद साबरी कव्वाल पार्टी कोटा राजिस्थान के बीच तमाम रात कव्वालियों का मुकाबला होगा। उर्स आयोजन को लेकर दरगाह प्रबंध कमेटी द्वारा उर्स की व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिसमें दरगाह सजावट व्यवस्था,बाजार व्यवस्था,स्टेज व्यवस्था, टेट-साउण्ड, डेकोरेशन व्यवस्था, देग- प्रसाद वितरण और साफ सफाई व्यवस्था के लिए प्रभारी बनाए गए हैं। उक्ताशय की जानकारी दरगाह प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष अब्दुल अजीज ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।


Bundelikhabar

Related posts

पाटन: चुनावी व्यस्तता के बाद भी नगर परिषद का मेंटेनेंस कार्य चालू

Bundeli Khabar

ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस पर “सागर मैराथन” में दौड़ेगा सागर

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत: केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!