29.9 C
Madhya Pradesh
October 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220521 WA0024
महाराष्ट्र

बोरिवली में अगले सप्ताह खादी महोत्सव का आयोजन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

अथर्व फाउंडेशन, अथर्व स्कूल फैशन और आर्ट्स द्वारा खादी महोत्सव

मुंबई। अथर्व फाउंडेशन, अथर्व स्कूल फैशन और आर्ट्स तथा मुंबई खादी विलेज इंडस्ट्रीज असोसिएशन ट्रस्ट (कोरा केंद्र) की सामूहिक पहल के द्वारा बोरीवली पश्चिम में तीन दिवसीय ‘खादी महोत्सव 2022’ का आयोजन 27 मई से 29 मई 2022 को सुबह 10 बजे से सायं 10 बजे तक किया जाएगा. खादी विषयक हस्तकला स्टॉलों का उद्घाटन 27 मई 2022 को सायं 6 बजे होगा और प्रदर्शन 6.30 बजे से शाम 10 बजे तक रहेगा. इस महोत्सव में एक फैशन शो का आयोजन 28 और 29 मई साय में किया जाएगा.

खादी महोत्सव के आयोजन की संकल्पना अथर्व फाउंडेशन के अध्यक्ष और बोरीवली के विधायक सुनील राणे की है. खादी महोत्सव में स्थानीय फैशन कपड़ों पर काम करने वाले 4 डिजाइनर भारत की विरासत सांस्कृतिक संग्रह का प्रदर्शन विविधता से करने वाले हैं. इस खादी महोत्सव में डिजाइनर विभिन्न भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अनोखा उत्सव और प्रदर्शन होगा. खादी स्वतंत्रता पूर्व युग में सामाजिक परिवर्तन का एक साधन रहा है और आधुनिक समय में पुनरुत्थान और आत्मनिर्भरता एक प्रतीक है. खादी अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों की एक विनम्र पोशाक होने से, खादी फैशन के प्रतीक के रूप में विकसित हुई है.
खादी महोत्सव के आयोजन के बारे में सुनील राणे ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य खादी उद्योग और हाथ से बुने हुए कपड़ों को बढ़ावा देना तथा स्थानीय फैशन डिजाइनरों को मुख्यधारा में लाना है तथा भारत की संस्कृति और परंपरा को इस खादी फैशन प्रदर्शन के माध्यम से अनूठी अवधारणाएं को भी बढ़ावा देना है. खादी की सादगी, शुद्धता और स्थिरता का सार इस खादी फैशन प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा. फैशन प्रदर्शन खादी को एक आधुनिकता के साथ हमारी संस्कृति और विरासत को प्रस्तुत करती है.


Bundelikhabar

Related posts

सीनियर आईपीएस अधिकारी भूषण कुमार उपाध्याय होंगे महाराष्ट्र होमगार्ड के नए डीजी

Bundeli Khabar

स्वधा संस्था सोशल अप्लिफ़मेन्ट एंड डेव्हलपमेंट फ़ॉर हेल्थ ॲक्शन कल्याण यांच्या सौजन्याने व आर एस पी युनिट यांच्या सहकार्याने नेत्र तपासणी शिबिराची पडघा टोलनाका येथे सांगता

Bundeli Khabar

मानसिक रूप से कमजोर लडके को उसके पिता को सुपुर्द किया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!