28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220520 WA00082
मनोरंजन

पृथ्वीराज के साथ मेजर के बॉक्स ऑफिस टक्कर पर अदिवि शेष ने क्या कहा? यहां पढ़ें

Bundelikhabar

1 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। हाल ही में अदिवि शेष की फिल्म मेजर का ट्रेलर रिलीज़ किया गया, उनके विनम्र स्वाभाव ने वहां मौजूद सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया था।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान शेष से एक ऐसा प्रश्न पुछा गया जिसका उन्होंने बहुत ही सहजता और विनम्रता के साथ जवाब दिया। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म मेजर का सामना कमल हासन की फिल्म विक्रम और अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज से होगा जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो अदिवि ने बड़े ही आसानी से जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि हमारी फिल्म तेलुगु में सबसे बड़ी फिल्म है, विक्रम तमिल की सबसे बड़ी फिल्म है और पृथ्वीराज हिंदी की सबसे बड़ी फिल्म है। हालांकि समंदर में बहुत बड़ी बड़ी मछलियां होती हैं पर हम गोल्ड फिश हैं।

अदिवि शेष के इस जवाब ने वहां पर मौजूद सभी लोगों को ध्यान अपनी ओर केंद्रित कर लिया। शेष अपनी आगामी फिल्म मेजर के बॉक्स ऑफिस टकराव के लिए पूरी तरह तैयार है। यह 3 जून 2022 को पुरे भारत में रिलीज़ की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

मिस इंडिया रेचल गुप्ता बनी मिस सुपर टैलेंट ऑफ द वर्ल्ड 2022

Bundeli Khabar

‘मॉडर्न लव मुंबई’ में देखने मिलेगी 6 अनोखी कहानियां

Bundeli Khabar

निर्माता निर्देशक कृष्णा चौहान की हिंदी फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ का मुहूर्त सम्पन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!