28.7 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220512 WA0044
महाराष्ट्र

राकापां में असंघठित कामगार विभाग के मुंबई अध्यक्ष नियुक्त हुए देवन शशि आचार्य (देवा अन्ना)

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। गत दिनों देवन शशि आचार्य उर्फ देवा अन्ना को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में असंघठित कामगार विभाग के मुंबई अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सांसद सुप्रिया सुले व मुंबई कार्याध्यक्ष राखीताई जाधव के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया जिससे मई का महीना अन्ना के लिए स्मरणीय रहेगा।

समाज के हर तबके की सेवा करने का दृढ़ निश्चय लेकर देवन शशी आचार्य उर्फ देवा अन्ना ने राजनिति में अपना कदम 16 साल पहले रखा था। तब से उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का साथ नहीं छोड़ा जिसका आज यह नतीजा है कि पार्टी के असंघठित कामगार विभाग के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष विलास भाउ बडवाईक ने अन्ना के मजबूत कंधे पर यह जिम्मेदारी रखी।

देवा अन्ना ने बताया कि असंघठित कामगार के अधिक से अधिक कामगारों को सदस्यता दे सकूं। साथ ही उनके स्वास्थ्य, बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं की शिक्षा तथा महिलाओं पर हो रहे अन्याय के लिए आवाज़ उठा सकूं, इन कामों में मेरी प्राथमिकता रहेगी।

आपको बता दें कि देवन शशि आचार्य का 18 अक्टूबर 2010 को वर्सोवा तालुका के उपाध्यक्ष पद से कारवां शुरू हुआ। फिर राष्ट्रवादी होटल कामगार संघ मुंबई उपाध्यक्ष का पद 12 अक्टूबर 2012 को मिला और एसइओ 2013 से 2018 तक बने रहे। इस बीच वह 2014 में उत्तर पश्चिम जिला में उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए और फिर कोरोना काल के दौरान 2020 में चित्रपट – साहित्य, कला और सांस्कृतिक विभाग में देवन शशी आचार्य को मुंबई उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी।
और अब असंघठित कामगार विभाग में मुंबई अध्यक्ष नियुक्त हुए देवन शशी आचार्य। उन्हें महाराष्ट्र सरकार में कामगार और ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रीफ ने बधाई दी। मुंबई कार्याध्यक्ष नरेंद्र राणे ने भी अन्ना के इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी।


Bundelikhabar

Related posts

रायगड – रत्नागिरी जिल्ह्यातील पूरग्रस्त बांधवांसाठी भाजपा युवा मोर्चा कडून मदत रवाना

Bundeli Khabar

भिवंडीत HP गॅस सिलिंडर ट्रक ने पादचाऱ्यास चिरडले.

Bundeli Khabar

आयुष्याचं सार्थक कशात

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!