20 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220504 WA0006
व्यापार

अडानी विल्मर बासमती श्रेणी में मज़बूत कंपनी बनने की ओर

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

अडानी विल्मर – कोहिनूर ब्रांड मैककॉर्मिक स्विट्ज़रलैंड जीएमबीएच का अधिग्रहण

मुंबई। उपभोक्ता उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला पेश करने वाली, भारत की एक सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती पैकेज्ड फूड एफएमसीजी कंपनी, अडानी विल्मर लिमिटेड (एडब्ल्यूएल), ने प्रसिद्ध कोहिनूर ब्रांड-घरेलू (भारत क्षेत्र) सहित कई ब्रांडों के मैककॉर्मिक स्विट्जरलैंड जीएमबीएच से अधिग्रहण की घोषणा की। इस खरीदारी की राशि का खुलासा नहीं किया गया है। इस अधिग्रहण से भारत में कोहिनूर ब्रांड के तहत ‘रेडी टू कुक’, ‘रेडी टू ईट’ करी और फूड पोर्टफोलियो के साथ ‘कोहिनूर’ बासमती चावल ब्रांड पर सभी विशेष अधिकार अडानी विल्मर लिमिटेड को मिल जाएंगे।

कोहिनूर के घरेलू ब्रांड पोर्टफोलियो के अडानी विल्मर में जुड़ने से, साथ ही मूल्य वर्धित उत्पादों को बढ़ाने की क्षमता और प्रीमियम ब्रांड के साथ उत्पादों में मज़बूत वृद्धि की वजह से खाद्य एफएमसीजी श्रेणी में उनकी अग्रणी स्थिति और ज़्यादा मजबूत होगी। कोहिनूर ब्रांड की पहुंच का लाभ अडानी विल्मर लिमिटेड को सभी भौगोलिक क्षेत्रों समन्वय को बढ़ावा देने में मिलेगा और खाद्य एफएमसीजी में उनके प्रमुख ब्रांड ‘फॉर्च्यून’ की पहुंच के लिए भी यह पूरक साबित होगा। अडानी विल्मर लिमिटेड को इस अधिग्रहण के बढ़ावा मिलेगा। चावल और अन्य मूल्य वर्धित खाद्य व्यवसायों में प्रीमियम ग्राहक श्रेणियों की मांगों को पूरा करने के लिए यह अधिग्रहण अडानी विल्मर लिमिटेड के पोर्टफोलियो का विस्तार करेगा। भारत क्षेत्र में कोहिनूर ब्रांड के व्यवसाय के अडानी विल्मर लिमिटेड के साथ जुड़ने के साथ अडानी विल्मर लिमिटेड बासमती चावल श्रेणी में #3 मज़बूत कंपनी (फॉर्च्यून भारत में #3 बासमती चावल ब्रांड है) बनने की ओर अग्रसर है। कोहिनूर ब्रांड पोर्टफोलियो में ‘कोहिनूर’-प्रीमियम बासमती चावल; ‘चारमीनार’-सस्ते चावल के लिए और होरेका श्रेणी के लिए ‘ट्रॉफी’ शामिल हैं।

अंगशु मल्लिक (मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक, अडानी विल्मर लिमिटेड) ने कहा, “फॉर्च्यून परिवार में कोहिनूर ब्रांड का स्वागत करते हुए अडानी विल्मर को बहुत ख़ुशी हो रही है। असली भारतीय स्वाद का प्रतिनिधित्व करने वाला कोहिनूर एक विश्वसनीय ब्रांड है और उपभोक्ताओं द्वारा पसंद किया जाता है। उच्च मार्जिन वाले ब्रांडेड स्टेपल और खाद्य उत्पाद श्रेणी में हमारे पोर्टफोलियो का विस्तार करने की हमारी व्यावसायिक रणनीति के अनुरूप हमने यह अधिग्रहण किया है। कोहिनूर ब्रांड के पास एक मजबूत ब्रांड रिकॉल है और यह फूड एफएमसीजी श्रेणी में हमारे नेतृत्व की स्थिति को तेज करने में मदद करेगा।


Bundelikhabar

Related posts

मकर संक्रांति के अवसर पर केसीएफ एंटरटेनमेंट मैगज़ीन का कवर लांच

Bundeli Khabar

टाटा का सुपर-ऐप ‘टाटा नेउ’ बाजार में हुआ दाखल

Bundeli Khabar

Decipher Labs Ltd Breaks All Barriers Stock gives 150 percent Returns in short time

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!