24.7 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
images 1 1
मध्यप्रदेश

फर्जीवाड़ा: फर्जी NOC बना कर लिया 60 लाख का लोन

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर स्थित सदर में सराफा कारोबारी प्रमेश व उनकी पत्नी तनुजा सोनी ने अपनी प्रापर्टी के फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र बनवाकर सिटी कन्जूमर फायनेंस इंडिया लिमिटेड सदर ब्रांच से 60 लाख रुपए लोन ले लिया. यहां तक कि बैंक में बंधक संपत्ति को सही तथ्यों को छुपाते हुए 6 दुकानें बेच दी. इस मामले की शिकायत मिलने पर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की जबलपुर ईकाई द्वारा प्रमेश सोनी, उनकी पत्नी तनुजा व एक अन्य के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 120 बी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि सदर के सराफा कारोबारी प्रमेश पिता रामकृष्ण सोनी व उनकी पत्नी तनुजा ने सिटी कन्जूमर फायनेंस इंडिया लिमिटेड जबलपुर की सदर ब्रांच लोन के लिए आवेदन किया, जिसपर 30 अगस्त 2008को 49 लाख रुपए का लोन स्वीकृत हो गया, इसके बाद दम्पति ने अधिक आवश्यकता होने का कहकर 11 लाख रुपए बढ़ाकर 60 लाख रुपए लोन का आवेदन किया. बैंक ने 13 प्रतिशत ब्याज की दर से 180 महीनों के लिए 60 लाख रुपएदे दिए, लोन प्राप्त करने के लिए प्रमेश सोनी व उनकी मां चंद्रवती सोनी ने अपनी संपूर्ण अचल संपत्ति मकान व प्लाट के दस्तावेज बैंक में गिरवी रख दिए।


Bundelikhabar

Related posts

रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने किया बहन का दैहिक शोषण

Bundeli Khabar

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण न करने पर 20 हजार का जुर्माना

Bundeli Khabar

जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!