25 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220407 WA0015
मनोरंजन

‘जुगजुग जीयो’ के बाद वरुण धवन और अनिल कपूर आगे भी साथ में करना चाहते हैं काम

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। वरुण धवन और अनिल कपूर ने आगामी फिल्म ‘जुगजुग जीयो’ की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के साथ बहुत हीअच्छा वक्त बिताया है इसी कारण उनके बीच घनिष्ठ रिश्ता बनते दिख रहा है। अनिल कपूर का अपने काम के प्रति अनुशासन को देख वरुण धवन उनसे काफी प्रेरित हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ सेट पर वरुण के समर्पण, जुनून और कड़ी मेहनत ने अनिल कपूर को भी प्रभावित किया है। दोनों एक दूसरे की तारीफें करते दिख रहे हैं। इससे यही अनुमान लगाया जा सकता है कि, दोनों ने पहली बार काम करते हुए साथ में बहुत ही मजेदार समय बिताया होगा। सूत्रों की माने तो, यह दोनो एक दूसरे के साथ भविष्य में भी काम करना जारी रखना चाहते हैं और एक दूसरे की सिफारिश भी कर रहें हैं।

अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म ‘जुगजुग जीयो’ का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गुड न्यूज’ का भी निर्देशन किया था। यह फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Bundelikhabar

Related posts

आयुष्मान खुराना बने गोदरेज के ब्रांड एम्बेसडर

Bundeli Khabar

हैदराबाद एफसी ने मैदान फिल्म के साथ अनूठी साझेदारी की घोषणा की

Bundeli Khabar

इमोशंस और रोमांस से भरपूर है मेजर का गीत ‘साथिया’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!