23.4 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220401 WA0003
मनोरंजन

जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता की ‘मस्त नज़रों से’ रिलीज

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। जुबिन नौटियाल के स्वर में गाना ‘मस्त नज़रों से’ इस साल के बहुप्रतीक्षित गानों में से एक है। यह गाना यूट्यूब पर जारी किया गया है और इसके साथ ही इसे अच्छे खासे व्यूज भी मिल रहे है, जिसकी वजह गाने की सुरीली धुन और जुबिन की सोलफुल वॉइस है। टी-सीरीज़ के कर्ताधर्ता भूषण कुमार ने इस गाने को लॉन्च किया है। इस गाने को खूबसूरत ट्रेडिशनल इंडिया वेडिंग के बैकड्रॉप पर शूट किया गया है, जिसमें जुबिन और निकिता के साथ साथ वाइब्रेंट और टैलेंटेड हिमांश कोहली और अनुष्का सेन भी सेलिब्रेशन करते दिखाई दे रहे हैं। गाने की थीम को ध्यान में रखते हुए, टी-सीरीज़ ने यह सॉन्ग लॉन्च इवेंट भी बिल्कुल उसी सेटअप पर होस्ट किया जैसी की एक वेडिंग रिसेप्शन का सेटअप होता है और वहां मौजूद लोगों के लिए ‘स्मार्ट इंडियन वियर’ का ड्रेस कोड रखा।

इस गाने को बेहद धूमधाम से लॉन्च किया गया था और जब दर्शकों के लिए गाने की स्क्रीनिंग की गई तो दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी। जब जुबिन और निकिता को स्टेज पर आमंत्रित किया गया, तो दर्शकों ने उनकी आकर्षक केमिस्ट्री को महसूस किया। इतना ही नहीं इवेंट पर मौजूद प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने भी जुबिन और निकिता के साथ-साथ दर्शकों के साथ मस्ती की जिससे हर कोई दंग रह गया।   

इस इवेंट में भूषण कुमार, जुबिन नौटियाल, निकिता दत्ता, हिमांश कोहली और अनुष्का सेन के साथ रोचक कोहली और मनोज मुंतशिर भी मौजूद रहे। आदित्य देव, डीओपी सुनील पटेल और कोरियोग्राफर देबो सुरेश नायर भी पधारे।

आपको बता दें कि कंपोजर रोचक कोहली इस गाने में ट्रेडिशनल इंडियन बीट्स के साथ एक नया स्वाद लेकर आए हैं और जुबिन नौटियाल की सदाबहार आवाज के साथ ‘मस्त नजरों से’ इस साल का वेडिंग सॉन्ग है। भूषण कुमार के ‘मस्त नज़रों से’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ ने प्रस्तुत किया है, जिसमें जुबिन नौटियाल, निकिता दत्ता, हिमांश कोहली और अनुष्का सेन हैं। वहीं इसका निर्देशन आशीष पांडा ने किया है। जुबिन नौटियाल द्वारा गाया यह गीत रोचक के संगीत से सजा है जिसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

इमामी ने कैटरीना कैफ बनी इमामी की ब्रांड एम्बेसडर

Bundeli Khabar

”BEFA” फिल्म अवार्ड शो बिहार में, पटना में लगेगा बॉलीवुड सितारों का मेला

Bundeli Khabar

गीतकार स्व. अभिलाष की काव्य कृति ‘सफर इक ख़्वाब का’ लोकार्पण समारोह सम्पन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!