30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220710 WA0024
मनोरंजन

इस बार ‘एक विलेन’ की भूमिका में जॉन अब्राहम है या अर्जुन कपूर !

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। एक विलेन की तरह ही इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर भी यह पता लगा पाना मुश्किल है कि इसमें विलेन का किरदार अर्जुन निभा रहे हैं या जॉन अब्राहम। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित एक विलेन रिटर्न्स, साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का दूसरा पार्ट है। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर मुख्य और रितेश देशमुख की तिकड़ी फैन्स को काफी पसंद आई थी। अब इसके दूसरे पार्ट के लिए भी फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है।
फिल्म ‘एक विलेन’ को रिलीज़ हुए आज 8 साल पूरे हो गए हैं। ‘एक विलेन रिटर्न्स’ इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड एक्शन थ्रिलर के फिल्म के रूप में आ रही है। पहले इस एंटरटेनिंग फ्रैंचाइज़ी के निर्माताओं ने इसका पहला लुक लॉन्च किया। आख़िर में ‘विलेन’ का पर्दाफाश करते हुए जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया इन कलाकारों के टीज़र पोस्टर ने फिल्म के जोश को हाई लेवल पर कर दिया है। फिल्म का पोस्टर डार्क और इंटेंस है। मल्टी-स्टारर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के पोस्टर में स्माइली मास्क बना है। पोस्टर में ‘हीरोज मौजूद नहीं हैं’। एक ख़ास अंदाज में स्टार-कास्ट को दिखाया गया है। मोहित सूरी की यह फिल्म सस्पेंस से भरी हुई है फ़िल्म का हीरो कौन और विलेन ये ट्रेलर से जान पाना आसान नहीं है।


Bundelikhabar

Related posts

फिल्म ‘लाइफ ऑन रोड’ प्रदर्शन के लिए तैयार

Bundeli Khabar

भूषण कुमार के ‘शहजादा’ बन गए कार्तिक आर्यन

Bundeli Khabar

सच्ची घटना पर आधारित है बिग बॉस फेम अर्शी खान की डेब्यू हिंदी फिल्म “त्राहिमाम”

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!