29.6 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
images 18
मध्यप्रदेश

एसडीओपी एवं थाना प्रभारी की कार्यशैली के चलते थाने का हुआ कायाकल्प

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
पाटन अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवी सिंह एवं थाना प्रभारी की कार्यकुशलता के चलते पुलिस थाना पाटन कायाकल्प हो गया है, जहाँ एक ओर धीरे-धीरे अपराधों पर अंकुश लग रहा है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस थाना पाटन लगातार निर्माण कार्य चालू है जिससे पुलिस थाना पाटन को सुंदर एवं आकर्षक बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Screenshot 2022 0324 224906
देवी सिंह ठाकुर (एसडीओपी पाटन)

गैरतलब है कि जब से पुलिस थाना एवम पुलिस कॉलोनी के निर्माण हुआ है तब पिछले कुछ दिनों पूर्व यहाँ धूल उड़ती हुई नजर आती थी क्योंकि पुलिस थाना से कॉलोनी तक कि सड़क कच्ची बनी हुई थी किंतु दोनो अधिकारियों की कार्यकुशलता एवं प्रयासों से अब थाना परिसर एवं सड़क का सीसी निर्माण हो चुका है तथा पुलिस थाना पाटन को संवारने का कार्य अभी भी किया जा रहा है ताकि जिले में पुलिस थाना पाटन को एक अलग पहचान दिलाई जा सके।

Screenshot 20220324 225642
आशिफ इकबाल (थाना प्रभारी पाटन)

जहाँ पुलिस थाना पाटन को संवारने का कार्य किया जा रहा है तो वहीं अपराधों पर भी लगातार अंकुश लगाया जा रहा है दोनो लॉक डाउन में पुलिस की एक अहम भूमिका रही है जिसके चलते पाटन में कोरोना को नियंत्रित करके रखा गया, इसी तरह पिछले सालों की अपेक्षा अपराधों में भी कमी आई है, सड़कों पर शराबखोरी, सट्टा जुआ आदि पर भी बहुत हद तक अंकुश लगाया गया है जिसमें एसडीओपी पाटन देवी सिंह एवं थाना प्रभारी आशिफ इकबाल की कमान की अहम भूमिका रही है क्षेत्र की आम जनता अगर माने तो दोनों अधिकारियों के कार्य के साथ साथ व्यवहारिक तौर तरीके की भी सराहना की जा रही है।


Bundelikhabar

Related posts

टीकारण प्रोत्साहन प्रथम पुरुस्कार 15 हजार रुपये नगद

Bundeli Khabar

छतरपुर वन मण्डल: स्टेट फॉरेस्ट रेंज एसोसिएशन ने वन मंत्री से जांच के लिए लगाई गुहार

Bundeli Khabar

राष्ट्र ध्वज अपमान मामला: जनपद पंचायत पाटन में फहराया गया उल्टा राष्ट्र ध्वज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!