21.7 C
Madhya Pradesh
October 19, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220304 WA0011
मनोरंजन

फिल्म ‘बेटी नम्बर 1′ के गीत ‘पापा की परी’ लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का अवार्ड मुन्ना दुबे ने जीता

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी संगीतकार मुन्ना दुबे ने फिल्म अभिनेता और निर्माता यश कुमार की फिल्म ‘बेटी नम्बर 1’ का गाना ”पापा की परी” के लिए लखनऊ में आयोजित बिफा अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का अवार्ड जीता है। यह अवार्ड फिल्म निर्माता, निर्देशक और संगीतकार राजकुमार आर पांडेय के हाथों मुन्ना दुबे को दिया गया। इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम सितारों को अलग -अलग कैटिगरी में अवार्ड दिया गया। बिफा अवार्ड में खेसारी लाल यादव, सनी लियोन, शक्ति कपूर, रानी चटर्जी, शुभी शर्मा, अंजना सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अपने गाने पर परफॉरमेंस किया। मुन्ना दुबे ने बताया कि मुझे नही पता था कि मैं इसके लायक हूँ या नहीं पर इस अवार्ड के लिए बिफा को दिल से धन्यवाद दिया।

मुन्ना दुबे ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार जीतना फिल्म की पूरी टीम के लिए बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि वह पुरस्कार के लिए काम नहीं करते हैं लेकिन अगर वह मिलता है तो वह पहचान पूरी टीम की है। ‘नागधारी ’, ‘रोटी’, ‘क़ाबिल ’ झूला और ‘कसम पैदा करने वाले की’ जैसी फिल्मों में उनके संगीत की खूब सराहना हुई है। भोजपुरी में अलग पहचान बना कर संगीतकार मुन्ना दुबे इस बार बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवार्ड जीता है। मुन्ना दुबे हमेशा सोशल मीडिया में छाये रहते हैं। इनका इंस्टाग्राम आईडी पर किसी भी वीडियो पर लाखों व्यूज होता है।

भोजपुरी संगीतकार मुन्ना मूलतः बिहार के बक्सर जिला के रहने वाले हैं। मुन्ना दुबे संगीत की दुनिया में बचपन से ही लगाव रखते थे उन्हें स्कूल -कालेज में भी कई पुरस्कार मिल चुका है। मुन्ना दुबे संगीत बनाने के साथ साथ गाने भी लिखते हैं। कई दर्जन बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म और अलबम में इनके गाने रिलीज़ हो चुके हैं।


Bundelikhabar

Related posts

‘बनारस’ का गीत ‘माया गंगे’ का हिंदी वर्जन मुंबई में हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar

3 दिसंबर को अमेज़न ओरिजिनल सीरीज ‘इनसाइड एज सीजन 3’ का ग्लोबल प्रीमियर

Bundeli Khabar

फ़िल्म ‘पुष्पा – द राइज’ पार्ट 1 में फहाद फासिल बने खलनायक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!