21.1 C
Madhya Pradesh
November 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220706 WA0024
मनोरंजन

नेशनल टैलेंट हंट शो ‘शहज़ादे हुनर के’ की घोषणा

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग के हुनरबाज़ को मिलेगा नेशनल फेम

मुंबई। कला के हुनरबाजों को मंच देने के लिए फेम एंड ग्लोरी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मुंबई में एक भव्य टैलेंट हंट शो ‘शहजादे हुनर के’ की घोषणा की गयी। यह एक ऐसा टैलेंट हंट शो है जहां प्रतिभागी नृत्य, गायन और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। यह रियलिटी शो टेलीविजन के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित किया जाएगा। यह गायन, नृत्य और मॉडलिंग के लिए एक राष्ट्रीय प्रतिभा शो है। इस कार्यक्रम की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सुधा चंद्रन, अभिनेत्री बीना बनर्जी, विद्याधर पाठक, रोहित फुकटे और शरयू फुकटे ने मीडिया को सम्बोधित किया। भारत की पॉप और जैज़ आइकन उषा उत्थुप ने वर्चुअल माध्यम से मीडिया और प्रतिभागियों से संवाद किया। अन्वी जोशी ने इस कार्यक्रम में गाया, जबकि ज्योति कांबले ने नृत्य किया और प्राप्ति बोलकानी और गौरव लखानी ने स्टेज पर रैम्प वॉक किया।

इस राष्ट्रीय टैलेंट हंट शो में भारत के 30 शहरों में प्रतिभागियों को गायन, मॉडलिंग और नृत्य में अपनी अनूठी शैली और प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। शहर केंद्रित शो के अंत में, शीर्ष 18 कलाकारों को फाइनलिस्ट के रूप में चुना जाएगा। चुने गए फाइनलिस्ट प्रतिभागी जोनल फिनाले और ग्रैंड नेशनल फिनाले में प्रतिस्पर्धा करने के लिए आगे बढ़ेंगे। प्रतिभागियों के जूनियर कैटेगरी में 3 से 13 वर्ष आयु और सीनियर कैटेगरी में 13-25 वर्ष आयु के बीच है। चयनित प्रतिभागियों को प्रोफेशनल्स द्वारा ग्रूमिंग और ट्रेनिंग दी जाएगी।  इस शो की मूल परिकल्पना विद्याधर पाठक की है और इसका संचालन और प्रबंधन युवा टीम रोहित फुकटे और शरयू फुकटे के निर्देशन में किया जाएगा।

इस अवसर पर फेम एंड ग्लोरी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी विद्याधर पाठक ने कहा कि ‘शहज़ादे हुनर के’ पहला ऐसा शो है जो बड़े पैमाने पर प्रतिभागियों को अपने शहर में सेलिब्रिटीज़ के सामने हुनर दिखाने का मौका देगा। यह शो देश के सात हज़ार से भी अधिक परिवारों को टेलीविजन पर अपने हुनर को प्रदर्शित करने का एक मंच उपलब्ध कराएगा।
अभिनेत्री और कुशल डांसर सुधा चंद्रन ने कहा कि मैं प्रतिभागियों को जज नहीं करूँगी बल्कि उनकी दोस्त बनकर उनकी प्रतिभा को ग्रूम करूँगी। यह शो कलाकारों की प्रतिभा की प्रतिभा को नया मंच देगा।

अभिनेत्री बीना बनर्जी ने कहा कि मुझे जब यह शो ऑफ़र किया गया तो मैं इस शो के कांसेप्ट से बहुत प्रभावित हुई। हम महानगर से छोटे शहर और कस्बों तक प्रतिभागियों से जुड़ेंगे। उषा उत्थुप ने बताया कि हमारा देश प्रतिभाओं का सागर है, पूरे देश में इतनी बड़ी संख्या में जज करना बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला है। मैं सभी विजेता को यह कहना चाहती इस प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करने वाले सभी कलाकार अपने आप में विजेता हैं। और आप विजेता बनकर जरूरी नहीं है कि फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग करे। शो का उद्देश्य है कि आप एक कलाकार बनकर उभरे।


Bundelikhabar

Related posts

साजिद नाडियाडवाला ने अपना ‘नेशनल अवार्ड’ सुशांत सिंह राजपूत को किया समर्पित

Bundeli Khabar

के के मेनन अभिनीत स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म “लव ऑल” 25 अगस्त को होगी रिलीज़

Bundeli Khabar

फिल्म ‘लाइफ ऑन रोड’ प्रदर्शन के लिए तैयार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!