23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220224 WA0020
मध्यप्रदेश

रजक समाज का 12वाँ विवाह सम्मेलन सम्पन्न

Bundelikhabar

.10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
.छतरपुर विधायक रहे उपस्थित
बिजावर/सुरेश रजक

प्रति बर्ष की भांति इस बर्ष भी म. प्र. अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग रजक समाज संघ की जिला इकाई छतरपुर द्वारा संत गाडगे बाबा की 146 वीं जयंती मनाई गई, जयंती के अवसर पर रजक समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन भी किया गया जिसमें 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

उक्त आयोजन में क्षेत्रीय विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं रजक समाज के उक्त आयोजन को 75 हजार रु की अनुग्रह राशि भी प्रदान की, एवं रजक समाज के सामाजिक भवन हेतु 5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की भी घोषणा की।

IMG 20220224 WA0021

विवाह सम्मेलन में सभी दूल्हों की बारात बड़ी धूमधाम से निकाली गई जो मोटे के महावीर से शुरू हो कर चौक बाज़ार होते हुए विवाह स्थल पुरानी तहसील प्रांगण पहुंची जहाँ हिन्दू विवाह पद्धति से समस्त जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

उक्त कार्यक्रम रजक समाज के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में कराया गया जिसमें राजेन्द्र रजक, चतुरेश रजक, रवि श्रीवास, सुरेश रजक, प्रमोद रजक, राजू रजक एवं राधे रजक ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।


Bundelikhabar

Related posts

खंडहर में मिला युवती का नरकंकाल

Bundeli Khabar

जल सहेलियां करेंगी यात्रा का नेतृत्व 

Bundeli Khabar

अब और नही साहब कर्फ्यू खोल दीजिए…..

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!