संतोष साहू,
मुम्बई। हाल ही में दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2022 का आयोजन जुहू स्थित फाइव स्टार होटल सी प्रिंसेस में सम्पन्न हुआ जहां फ़िल्म और टीवी सितारों की उपस्थिति रही। उसी अवसर पर नागिन सीरियल के अभिनेता शरद मल्होत्रा, अभिनेत्री एरिका फर्नांडीज, बिग बॉस फेम ज़ीशान खान, कुंडली भाग्य की अभिनेत्री अनिषा हिंदुजा, ‘भाभी जी घर पर है’ सीरियल की अभिनेत्री सोमा राठौड़, कुंडली भाग्य के अभिनेता संजय गगनानी, प्रियंका तिवारी, आमिर अली, डॉक्टर पिताम्बर धल्वानी, डॉक्टर अनन्थ वैद्यनाथन, अभिनेता दीप श्रेष्ठ, फ़ैशन डिज़ाइनर भारती छाबरिया, उद्योगपति अविनाश गोयल, बिज़नेस टायकून सुहाश मालवीय, भुवनेश्वरी ग्रुप के मालिक गौरांग नायक, सेलिब्रिटी जूरी मेम्बर सीद्देश जाधव, सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर दीप्ति वोरा की विशेष उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड के फाउंडर चेयरमैन अखिलेश सिंह ने सबका स्वागत करते हुए कई कलाकारों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

